NEET छात्रा की मौत पर बड़ा खुलासा: पोस्टमॉर्टम में यौन उत्पीड़न की पुष्टि, फिर भी ‘सुसाइड’ क्यों, CBI की सख्त पड़ताल से हड़कंप

पटना, 20 फरवरी (अविनाश कुमार) राजधानी पटना में जहानाबाद की रहने वाली एक NEET छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। शुरुआती जांच पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए Central Bureau of Investigation (CBI) ने पोस्टमॉर्टम और FSL रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न की पुष्टि के बावजूद मामले को आत्महत्या मानने की कोशिश पर कड़ी आपत्ति जताई है।

CBI ने कदमकुआं थाने के निलंबित दारोगा हेमंत झा से करीब चार घंटे तक पूछताछ की। उनसे सवाल किया गया कि 6 जनवरी को छात्रा को प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराए जाने और सूचना मिलने के बावजूद पुलिस ने तत्परता क्यों नहीं दिखाई? छात्रा के कपड़े जब्त क्यों नहीं किए गए और किस आधार पर परिजनों को सौंप दिए गए? साथ ही चित्रगुप्तनगर थाना की SHO रोशनी कुमारी के साथ समन्वय को लेकर भी सवाल उठे। दोनों अधिकारियों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।

जांच एजेंसी तीसरी बार जहानाबाद के मखदुमपुर ब्लॉक स्थित इस्माइलपुर गांव पहुंची, जहां छात्रा के मामाओं से अलग-अलग पूछताछ की गई। सूत्रों के अनुसार, हॉस्टल प्रबंधन द्वारा केस ‘मैनेज’ करने और पैसों का ऑफर देने के आरोपों की भी जांच हो रही है। हालांकि CBI ने आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।इस बीच परिवार को मिल रही धमकी भरी पर्चियों ने रहस्य और गहरा दिया है। हैंडराइटिंग मिलान के लिए FSL टीम सैंपल जुटा चुकी है। छात्रा के भाई का मोबाइल भी बरामद कर कॉल डिटेल्स, चैट्स और लोकेशन का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है। CCTV और DVR की फोरेंसिक जांच जारी है।6 जनवरी को मुन्ना चक स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में बेहोश मिली छात्रा की मौत अब कई अनुत्तरित सवाल छोड़ गई है, जिनके जवाब तलाशने में CBI जुटी है।

More From Author

मिट्टी बचाओ, भविष्य संवारो: सबौर में गूंजा राष्ट्रीय मंथन, वैज्ञानिकों ने दी सतत कृषि की नई दिशा

सात निश्चय पार्ट-2 की सौगात: उजियारपुर प्रखंड में खुला ‘सुधा’ मिल्क पार्लर, अब गांव में मिलेगा शुद्ध दूध-दही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:09 am, Apr 10, 2026
temperature icon 21°C
Mist
Humidity: 49 %
Pressure: 1010 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 0%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:32 am
Sunset: 6:10 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 am
temperature icon
23°/30°°C 0 mm 0% 8 mph 24% 1012 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/34°°C 0 mm 0% 14 mph 14% 1012 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0 mm 0% 16 mph 11% 1008 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 0% 15 mph 11% 1006 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 0% 9 mph 14% 1007 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 0% 8 mph 18% 1009 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 0% 7 mph 21% 1007 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 0% 8 mph 25% 1007 mb 0 cm