डुमरांव में दिव्यांगजनों को मिला संबल का सहारा, 23 लाभार्थियों को बैट्री ट्राईसाईकिल वितरित

बक्सर, 21 फरवरी (विक्रांत) प्रखण्ड परिसर, डुमरांव स्थित बुनियाद केंद्र में गुरुवार को आयोजित विशेष शिविर में दिव्यांगजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे, जब सहायक निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, बक्सर एवं सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, बक्सर द्वारा कुल 23 दिव्यांग लाभार्थियों के बीच बैट्री चालित ट्राईसाईकिल का वितरण किया गया।

यह वितरण मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना (संबल) के तहत किया गया।शिविर के दौरान अधिकारियों ने उपस्थित दिव्यांगजनों को योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही यूडीआईडी परियोजना से संबंधित आवश्यक जानकारी साझा करते हुए पंजीकरण की प्रक्रिया समझाई गई।सहायक निदेशक ने लाभार्थियों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करते हुए सावधानीपूर्वक मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल का संचालन करें।

बुनियाद केंद्र, डुमरांव के कर्मियों द्वारा ट्राईसाईकिल के सुरक्षित परिचालन का प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।तकनीकी समस्या या शिकायत के त्वरित समाधान के लिए एलिम्को कानपुर द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 18001805129, 9519268833 एवं 9519538833 पर संपर्क करने की जानकारी दी गई।बैट्री चालित ट्राईसाईकिल के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत चलंत दिव्यांगता, आयु 18 वर्ष या अधिक, वार्षिक आय दो लाख रुपये तक तथा बिहार निवासी होना अनिवार्य है। सहायक उपकरण हेतु न्यूनतम 40 प्रतिशत दिव्यांगता, आयु 5 वर्ष से अधिक, पारिवारिक आय दो लाख रुपये तक और स्थायी निवास व जाति प्रमाण पत्र आवश्यक हैं। आवेदन ऑनलाइन या संबंधित कार्यालयों में ऑफलाइन किया जा सकता है।

More From Author

पत्रकारों का बल्ला बोलेगा, वाराणसी में मैत्री का महाकुंभ कल

बिहार को मिला उड़ान का पंख: सोनपुर में 4200 एकड़ में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, A380 भी उतरेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:10 pm, Apr 9, 2026
temperature icon 30°C
Mist
Humidity: 38 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 15 mph
Clouds: 50%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:33 am
Sunset: 6:10 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 pm
temperature icon
27°/29°°C 0 mm 0% 8 mph 20% 1009 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
23°/25°°C 0 mm 0% 8 mph 24% 1009 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 0% 4 mph 28% 1009 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
23°/30°°C 0 mm 0% 8 mph 22% 1011 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0 mm 0% 15 mph 13% 1011 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0 mm 0% 17 mph 10% 1008 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0 mm 0% 17 mph 9% 1006 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 0% 9 mph 13% 1007 mb 0 cm