बिहार को मिला उड़ान का पंख: सोनपुर में 4200 एकड़ में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, A380 भी उतरेगा

पटना, 21 फरवरी (अविनाश कुमार) बिहार के विकास को नई ऊंचाई देने वाला ऐतिहासिक फैसला लेते हुए राज्य कैबिनेट ने सोनपुर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा निर्माण को मंजूरी दे दी है। करीब 4200 एकड़ भूमि पर बनने वाले इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण मद में 1302 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। सरकार ने वर्ष 2030 तक इसे तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।प्रस्तावित एयरपोर्ट हाजीपुर-डुमरिया के बीच दरियापुर चंवर क्षेत्र में गंडक नदी के पश्चिमी हिस्से में विकसित किया जाएगा।

इसका रनवे इतना विशाल होगा कि दुनिया के सबसे बड़े यात्री विमानों में शामिल Airbus A380 भी यहां सहजता से उतर सकेंगे।सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पूर्वी भारत का पहला और देश का पांचवां बड़ा ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा। यह परियोजना पूरी तरह ग्रीनफील्ड मॉडल पर विकसित की जाएगी, यानी इसे बिल्कुल नए सिरे से तैयार किया जाएगा। दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई और जेवर के बाद यह देश के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट्स की श्रेणी में शामिल होगा।कैबिनेट की बैठक में कुल 35 एजेंडों पर मुहर लगी, जिनमें यह प्रस्ताव सबसे चर्चित रहा।

सोनपुर-छपरा फोरलेन एनएच के उत्तर स्थित यह एयरपोर्ट उत्तर बिहार और आसपास के इलाकों की कनेक्टिविटी को नई मजबूती देगा। पर्यटन, व्यापार और निवेश के क्षेत्र में भी इससे बड़ा उछाल आने की उम्मीद है।उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार पहले ही मधुबनी, वीरपुर, मुंगेर, वाल्मीकि नगर, मुजफ्फरपुर और सहरसा में छोटे हवाई अड्डों के निर्माण को स्वीकृति दे चुकी है। सोनपुर एयरपोर्ट के निर्माण के साथ ही बिहार देश के उभरते एविएशन हब के रूप में अपनी मजबूत पहचान बनाने की ओर अग्रसर होगा।

More From Author

डुमरांव में दिव्यांगजनों को मिला संबल का सहारा, 23 लाभार्थियों को बैट्री ट्राईसाईकिल वितरित

समस्तीपुर में ‘मूल्यांकन का अभियान’ शुरू: 27 फरवरी से इंटर, 2 मार्च से मैट्रिक के कॉपियों की होगी जांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:08 pm, Jun 21, 2026
temperature icon 37°C
Mist
Humidity: 54 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 8 mph
Clouds: 50%
Visibility: 4.5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 pm
temperature icon
45°/45°°C 0 mm 1% 8 mph 17% 996 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
43°/45°°C 0 mm 1% 7 mph 16% 995 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
37°/42°°C 0 mm 1% 12 mph 28% 997 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 2% 9 mph 48% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 3% 9 mph 56% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0 mm 2% 10 mph 52% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
37°/41°°C 0 mm 1% 6 mph 34% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
42°/44°°C 0 mm 1% 7 mph 24% 997 mb 0 cm