चुनावी रंजिश की आग में सुलगा पंडारक, बाहुबली विधायक अनंत सिंह के समर्थक पर जानलेवा हमला, गला दबाकर मारने की कोशिश

पटना, 23 फरवरी (अविनाश कुमार) पटना से सटे बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र में रविवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बाहुबली विधायक अनंत सिंह के करीबी समर्थक सुबीर सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना बाढ़ एनएच-31 स्थित पंडारक बाजार की बताई जा रही है। हमलावरों ने पहले सुबीर सिंह के साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर गला दबाकर हत्या की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल सुबीर को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक यह हमला विधानसभा चुनाव की पुरानी रंजिश का नतीजा है। बताया जाता है कि सुबीर सिंह का परिवार लंबे समय से विधायक अनंत सिंह का समर्थक रहा है। चुनाव के दौरान से ही कुछ लोगों के साथ उनका विवाद चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि विरोधी कई दिनों से मौके की तलाश में थे और रविवार को मौका मिलते ही हमला बोल दिया।घटना के बाद इलाके में भारी तनाव व्याप्त है। बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग राजनीतिक साजिश की आशंका जता रहे हैं। जख्मी के भाई अमित कुमार ने स्पष्ट कहा कि यह हमला राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है और उनके परिवार को लगातार निशाना बनाया जा रहा था।

सूचना मिलते ही पंडारक थानाध्यक्ष नवनीत कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि परिजनों ने सूरजभान सिंह के रिश्तेदारों पर आरोप लगाया है। पुलिस लिखित शिकायत का इंतजार कर रही है और आवेदन मिलते ही आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस सूत्रों के अनुसार चुनाव के दौरान सुबीर सिंह पर गाड़ी तोड़फोड़ का मामला दर्ज हुआ था। आशंका है कि उसी विवाद की कड़ी में यह हमला हुआ। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

More From Author

60 वर्षीय प्रिंसिपल ने 28 साल की टीचर से नेपाल में रचाई शादी, मुजफ्फरपुर में बवाल, अपहरण या प्रेम विवाह

अंडर-19 वर्ल्ड कप का हीरो वैभव सूर्यवंशी का पटना में शाही सम्मान, 50 लाख का इनाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:33 pm, Nov 5, 2026
temperature icon 21°C
Smoky haze
Humidity: 69 %
Pressure: 1015 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 0%
Visibility: 5.3 km
Sunrise: 6:00 am
Sunset: 5:05 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 4% 6 mph 63% 1015 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
18°/20°°C 0 mm 5% 4 mph 66% 1015 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
19°/23°°C 0 mm 4% 4 mph 62% 1017 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
26°/28°°C 0 mm 1% 5 mph 46% 1017 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 1% 6 mph 37% 1014 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
24°/29°°C 0 mm 2% 6 mph 47% 1013 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
21°/23°°C 0 mm 3% 6 mph 58% 1014 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 4% 5 mph 61% 1014 mb 0 cm