‘रेट’ के सवाल पर बिफरी भोजपुरी स्टार, मंच पर उतारी चप्पल… सीवान शो में हाईवोल्टेज ड्रामा

पटना, 24 फरवरी (अविनाश कुमार) निशा उपाध्याय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तूफान की तरह वायरल हो रहा है। वायरल क्लिप में भोजपुरी सिंगर लाइव स्टेज शो के दौरान अचानक गुस्से में मंच पर एंकर को मारने के लिए अपनी सैंडल उतारती नजर आ रही हैं। यह घटना बिहार के सीवान में आयोजित एक कार्यक्रम की बताई जा रही है, जहां देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान एंकर ने अनाउंसमेंट करते हुए सिंगर के ‘रेट’ को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। बस फिर क्या था, यह बात निशा को नागवार गुजरी और वे भड़क उठीं। वीडियो में वह नीली साड़ी पहने हाथ में चप्पल लेकर एंकर की ओर बढ़ती दिख रही हैं। एंकर खुद को बचाने की कोशिश करता नजर आता है, जबकि आसपास मौजूद टीम के सदस्य और आयोजक बीच-बचाव करते दिखाई देते हैं।वीडियो में निशा को कहते सुना जा सकता है, “रेट बताएगा मेरा? माइक दीजिए, इसका रेट हम बताएं… मारेंगे हम।” इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी की स्थिति बन गई।

हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने स्थिति को संभाल लिया और किसी अप्रिय घटना से बचाव हो गया।गौरतलब है कि वर्ष 2023 में एक लाइव शो के दौरान हवाई फायरिंग में गोली लगने की घटना के बाद भी निशा सुर्खियों में आई थीं। सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। फिलहाल इस ताजा विवाद पर आयोजकों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

More From Author

अप्रैल में होने वाले बंगाल चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सीमांचल क्षेत्र में तीन दिवसीय दौरा काफी महत्वपूर्ण..पैरामिलिट्री फोर्सेस के साथ करेंगे तीन घंटे की समीक्षा बैठक

चरित्र पर वार का आरोप, फूट-फूटकर रोई एबीवीपी प्रत्याशी… पटना यूनिवर्सिटी चुनाव में सियासी घमासान तेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:35 am, Sep 23, 2026
temperature icon 28°C
Clear
Humidity: 74 %
Pressure: 1005 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 5%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:45 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 am
temperature icon
26°/28°°C 0.8 mm 53% 6 mph 80% 1005 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0.04 mm 20% 8 mph 73% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/34°°C 0.02 mm 14% 13 mph 54% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0.02 mm 11% 13 mph 49% 1004 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
27°/32°°C 0.51 mm 30% 14 mph 68% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
26°/26°°C 0.03 mm 30% 11 mph 87% 1006 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
25°/26°°C 0 mm 27% 13 mph 86% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
25°/25°°C 0.08 mm 36% 13 mph 89% 1005 mb 0 cm