किला मैदान में सांस्कृतिक ज्वार, विश्वामित्र महोत्सव में झूम उठा बक्सर

बक्सर, 21 फरवरी (विक्रांत) कला, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम शनिवार को किला मैदान में देखने को मिला, जब कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में भव्य ‘विश्वामित्र महोत्सव’ का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी, लोकधुनों और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पूरा शहर सांस्कृतिक उल्लास में डूबा नजर आया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्त्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी एवं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन के साथ ही वातावरण भक्तिमय और उत्सवमय हो उठा।महोत्सव के दौरान राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित भोजपुरी गायक भरत शर्मा तथा प्रसिद्ध लोक गायक विष्णु ओझा को स्मृति चिन्ह एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया।

सम्मान के क्षणों में दर्शकों ने तालियों से उनका अभिनंदन किया।जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि विश्वामित्र महोत्सव का उद्देश्य लोगों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना और बिहार की समृद्ध परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव को सुदृढ़ करते हैं।कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। पवन कुमार की गणेश वंदना, राहुल कुमार एवं समूह का राम भजन, जूही कुमारी व सलोनी कुमारी का नृत्य, भावना पांडे और अनुराधा कुमारी की प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

अभिनंदन ओझा, नीरज मिश्रा, बारूद डांस एकेडमी तथा बटेश्वर यादव ने भी शानदार प्रस्तुति दी।मुख्य आकर्षण के रूप में स्पीड डांस ग्रुप कोलकाता, राधा सिन्हा डांस ग्रुप पटना, लोक गायिका माधव प्रिया शर्मा, झिंझिया लोक नृत्य एवं पार्श्व गायिका भाव्या पंडित की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। देर रात तक गूंजती तालियों ने साबित कर दिया कि बक्सर की धरती पर संस्कृति की धारा आज भी अविरल बह रही है।

More From Author

GI अधिकृत उपयोगकर्ताओं में बिहार बना देश का नंबर वन, महाराष्ट्र को छोड़ा पीछे

दुष्कर्म और बॉडी शेमिंग की धमकी से डरी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर RJ Princy Parikh, डेविड मिलर के साथ बनाई रील की डिलीट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:13 pm, Apr 11, 2026
temperature icon 34°C
Mist
Humidity: 20 %
Pressure: 1005 mb
Wind: 9 mph
Wind Gust: 19 mph
Clouds: 0%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:31 am
Sunset: 6:10 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 pm
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 0% 7 mph 14% 1005 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 0% 7 mph 19% 1004 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 0% 6 mph 24% 1004 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
26°/32°°C 0 mm 0% 4 mph 20% 1005 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
35°/39°°C 0 mm 0% 13 mph 13% 1005 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
40°/41°°C 0 mm 0% 17 mph 9% 1001 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
39°/41°°C 0 mm 0% 16 mph 9% 1000 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 0% 7 mph 13% 1002 mb 0 cm