मुजफ्फरपुर स्टेशन यार्ड में जलजमाव को स्थायी समाधान, माइक्रो टनलिंग से ड्रेनेज सिस्टम बनेगा आधुनिक

मुजफ्फरपुर, 25 फरवरी (सेंट्रल डेस्क) मानसून के दौरान स्टेशन यार्ड में जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए पूर्व मध्य रेल ने माइक्रो टनलिंग परियोजना की रूपरेखा तैयार करना शुरू कर दिया है। इस परियोजना के तहत यार्ड में एकत्रित वर्षा जल को सुरक्षित रूप से बड़े नाले में प्रवाहित किया जाएगा, जिससे जलभराव की समस्या का दीर्घकालिक समाधान संभव हो सकेगा।इस संबंध में आज समस्तीपुर मंडल कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई।

बैठक में पूर्व मध्य रेल मुख्यालय से प्रमुख मुख्य इंजीनियर शैलेश वर्मा और मुख्य परियोजना प्रबंधक/RLDA, पटना आलोक कुमार झा उपस्थित रहे।बैठक में निर्णय लिया गया कि परियोजना को तकनीकी रूप से सुरक्षित बनाने हेतु देश के प्रतिष्ठित आर्किटेक्ट और कंस्ट्रक्शन एजेंसियों से मार्गदर्शन लिया जाएगा। माइक्रो टनलिंग कार्य रेलवे की सिग्नल और अन्य केबलों के नीचे अत्यंत सावधानीपूर्वक किया जाएगा, जिससे किसी प्रकार की क्षति न हो और केबल प्रणाली सुरक्षित रहे।

आरएलडीए को निर्देश दिया गया कि मुजफ्फरपुर नगर निगम की मौजूदा ड्रेनेज योजना और संरेखण को ध्यान में रखते हुए नई समन्वित ड्रेनेज योजना तैयार करें। इससे स्टेशन परिसर और शहर की जल निकासी व्यवस्था संतुलित और प्रभावी होगी।प्रारंभिक योजना मार्च 2026 तक तैयार कर दी जाएगी और चरणबद्ध कार्यान्वयन शुरू होगा। परियोजना के पूर्ण होने के बाद मुजफ्फरपुर स्टेशन यार्ड में जलजमाव की समस्या स्थायी रूप से समाप्त होगी और यात्रियों व परिचालन की सुविधा में उल्लेखनीय सुधार आएगा।

More From Author

उजियारपुर में अंचलाधिकारी खिलाफ भाकपा-माले भूख हड़ताल जारी

300 अभियोजन पदाधिकारी की बंपर बहाली, 27 फरवरी से आवेदन शुरू, चूक गए तो नहीं मिलेगा मौका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:08 am, Jun 21, 2026
temperature icon 34°C
Mist
Humidity: 63 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 5 mph
Clouds: 75%
Visibility: 4 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 pm
temperature icon
44°/45°°C 0 mm 1% 8 mph 17% 997 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
44°/45°°C 0 mm 1% 8 mph 16% 995 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
40°/43°°C 0 mm 1% 7 mph 20% 996 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 2% 16 mph 47% 999 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 2% 9 mph 48% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 3% 9 mph 56% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0 mm 2% 10 mph 52% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
37°/41°°C 0 mm 1% 6 mph 34% 1001 mb 0 cm