300 अभियोजन पदाधिकारी की बंपर बहाली, 27 फरवरी से आवेदन शुरू, चूक गए तो नहीं मिलेगा मौका

पटना, 26 फरवरी (अविनाश कुमार) बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने गृह विभाग (अभियोजन निदेशालय) के तहत अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग की इस घोषणा से विधि स्नातकों के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी से शुरू होगी और 20 मार्च तक चलेगी।

आयोग ने साफ कर दिया है कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी हाल में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।जारी विज्ञापन के अनुसार अनारक्षित वर्ग के लिए 129 पद हैं, जिनमें 41 पद महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षित हैं। ईडब्ल्यूएस के लिए 29, एससी के लिए 42, एसटी के लिए 7, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 64, पिछड़ा वर्ग के लिए 25 और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 4 पद निर्धारित किए गए हैं। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी 9 पद आरक्षित हैं।

शैक्षणिक योग्यता के तौर पर अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री अनिवार्य है। अंतिम वर्ष के छात्र भी साक्षात्कार से पहले डिग्री प्राप्त करने की शर्त पर आवेदन कर सकते हैं।आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 1 अगस्त 2026 को 21 वर्ष होनी चाहिए। अनारक्षित पुरुषों के लिए अधिकतम 37 वर्ष, महिलाओं व बीसी/ईबीसी के लिए 40 वर्ष तथा एससी/एसटी के लिए 42 वर्ष तय है।इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं और विस्तृत दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ लें, वरना आवेदन रद्द हो सकता है।

More From Author

मुजफ्फरपुर स्टेशन यार्ड में जलजमाव को स्थायी समाधान, माइक्रो टनलिंग से ड्रेनेज सिस्टम बनेगा आधुनिक

मोतिहारी में हाईटेक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:02 pm, Sep 20, 2026
temperature icon 32°C
Cloudy
Humidity: 56 %
Pressure: 1010 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 5 mph
Clouds: 78%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:37 am
Sunset: 5:48 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 8% 6 mph 70% 1009 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0.01 mm 11% 5 mph 71% 1008 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 5% 6 mph 69% 1009 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0.01 mm 7% 5 mph 53% 1009 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0.18 mm 23% 4 mph 53% 1006 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 15% 5 mph 62% 1005 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 12% 3 mph 59% 1006 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 14% 3 mph 60% 1007 mb 0 cm