गोपालगंज 27 अगस्त (उषा मिश्रा) गोपालगंज सर्किट हाउस में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सुप्रीमो राहुल गांधी बिहार में जननायक बनने की कोशिश में लगे है। वे नही जानते कि बिहार में पहले से भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जननायक है। श्री हुसैन कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 50 वर्षों तक परिवारवादी पार्टी कांग्रेस राज्य कर सकती है,तो भारतीय जनता पार्टी क्यों नहीं ? उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक डुबता जहाज है।जिसको जनता ने उनको धन्यवाद कह दिया है।अपनी अच्छी सरकार की बदौलत भाजपा लगातार सरकार में है । हमारे पास मोदी जैसा नेता है। मोदी लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी 53 बार बिहार आ चुके हैं। जबकि राहुल गांधी को सिर्फ चुनाव के समय बिहार याद आता है। राहुल और तेजस्वी की चल रहे वोट अधिकार यात्रा को फ्लॉप-शो बताते हुए कहां कि तेजस्वी ने राहुल को प्रधानमंत्री मान लिया किंतु राहुल ने तेजस्वी को मुख्यमंत्री मानने से कन्नी काट ली। इसलिए इस यात्रा में तेजस्वी यादव कहीं विशेष रूप से दिख नहीं रहे है।
यात्रा में जनता नदारत है। इसलिए प्रियंका और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री को बुलाना पड़ रहा है। जिस मुख्यमंत्री ने बिहार को गालियां दी उस मंत्री को बिहार बुला कर भीड़ जुटाना चाहते हैं फिर भी भीड़ नहीं जुड़ती। तो बुलेट पर सवार हो जाते हैं। उनकी यात्रा में पकडुवा लोग और शरीफ टिकटार्थी की उपस्थिति है। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि गत् चुनाव में भी राहुल ने चौकीदार चोर है का नारा दिया था परिणाम से सभी अवगत है। इस बार भी वही परिणाम आएगा।
वास्तव में यह दोनों चोरी के मामले में जमानत पर चल रहे हैं। जब चुनाव जीतते हैं तो चुनाव आयोग अच्छा और जब चुनाव हार जाते हैं तो मोदी शाह और चुनाव आयोग पर ठिकड़ा फोड़ते हैं। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि बिहारी अपने बिहार से घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे। संविधान के 130 वें संशोधन पर उन्होंने कहा कि अब समय आगया है कि भ्रष्टाचारियों पर कानून बनाया जाए। क्योंकि बहुत सारे नेताओं के पास नैतिकता नाम की कोई चीज नहीं है।
कहा कि बिहार का सौभाग्य है कि नीतीश कुमार जैसा अनुभवी नेता है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़कर एनडीए फिर बिहार में सरकार बनाएगी। प्रेसवार्ता में भाजपा विधायक कुसुम देवी पूर्व जिलाध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी रितेश कुमार सिंह जिला उपाध्यक्ष दिनेश सिंह,महामंत्री राजू चौबे , दीपक कुमार दीपू , विधायक प्रतिनिधि अनिकेत सिंह, रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी,भरत सिंह, सत्येंद्र सिंह, दीपक कुमार , दीपक कुमार साह, रामेश्वर सिंह, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनुज सिंह, अरविंद सिंह, राजेश वर्णवाल, जिला पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप सिंह , प्रकाश सिंह, प्रहलाद सिंह, आदि उपस्थित थे।

