पटना में ‘राम खेले होली’ पर झूमे नितिन नवीन, फूलों की बारिश और कुर्ता-फाड़ जश्न से गूंजा बेली रोड

पटना, 04 मार्च (अविनाश कुमार) बिहार की राजधानी पटना मंगलवार को रंग, गुलाल और राजनीतिक उत्साह के संग पूरी तरह होलीमय नजर आई। मौका था दीघा से भाजपा विधायक संजीव चौरसिया द्वारा आयोजित भव्य होली मिलन समारोह का। बेली रोड पर आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जैसे ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंच पर पहुंचे, समर्थकों ने तालियों और नारों से उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में माहौल उस समय और रंगीन हो गया, जब मंच से पारंपरिक गीत “पटना में राम खेले होली…” गूंज उठा। गीत सुनते ही नितिन नवीन खुद को रोक नहीं सके। वे तालियां बजाते, थिरकते और मंच से कार्यकर्ताओं पर फूल बरसाते नजर आए। पूरा परिसर रंग और उत्साह से सराबोर हो गया।जब कार्यकर्ताओं ने उनसे संबोधन का आग्रह किया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “आज होली है, भाषण नहीं—बस गाने सुनिए और आनंद लीजिए।” उनके इस अंदाज ने माहौल को और हल्का और उत्सवी बना दिया।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मंत्री दिलीप जायसवाल और सांसद रविशंकर प्रसाद समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।समारोह के दौरान एक दिल छू लेने वाला दृश्य भी सामने आया। मंच के नीचे खड़ी महिला कार्यकर्ताओं ने आग्रह किया, “भैया, फोटो खिंचवाकर ही जाइएगा।” इस पर नितिन नवीन ने हंसते हुए उनका मोबाइल लिया और मंच से ही सेल्फी लेकर सबको खुश कर दिया।कार्यक्रम के समापन के बाद जश्न और उफान पर पहुंच गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और माहौल ‘कुर्ता-फाड़ होली’ में तब्दील हो गया। ढोल की थाप पर डांस और जीत के नारों के साथ बेली रोड देर तक गूंजता रहा।

More From Author

“ऊपर तक पहुंच” का झांसा देकर ठगी: बेगूसराय में फर्जी लेडी दारोगा गिरफ्तार, वर्दी और नेमप्लेट बरामद

बक्सर बनेगा ‘सब्जियों का पावरहाउस’, नीदरलैंड के वैज्ञानिक के साथ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर बड़ी बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:53 am, Mar 5, 2026
temperature icon 20°C
Mist
Humidity: 78 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 2 mph
Clouds: 0%
Visibility: 2.5 km
Sunrise: 6:09 am
Sunset: 5:53 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 am
temperature icon
17°/21°°C 0 mm 0% 1 mph 28% 1010 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
24°/30°°C 0 mm 0% 2 mph 17% 1011 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 4 mph 12% 1008 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 0% 3 mph 11% 1005 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
25°/29°°C 0 mm 0% 3 mph 17% 1006 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
23°/25°°C 0 mm 0% 5 mph 21% 1008 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
20°/22°°C 0 mm 0% 6 mph 27% 1007 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
18°/20°°C 0 mm 0% 6 mph 30% 1006 mb 0 cm