डीएम की सख्ती: रामनवमी-महावीरी पूजा पर डीजे बैन, लापरवाह अफसरों पर जारी होगा कारण बताओ नोटिस

बक्सर, 9 मार्च (विक्रांत) समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में सोमवार को जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा के साथ कई अहम निर्देश जारी किए गए। बैठक में डीएम ने आगामी महावीरी पूजा और रामनवमी पर्व को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में डीजे का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध बंध पत्र की कार्रवाई करने का आदेश अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर और डुमरांव को दिया गया।बैठक के दौरान राजस्व महा अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में तेजी लाने के लिए भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर और डुमरांव को निर्देशित किया गया। न्यायालय से जुड़े मामलों में विभिन्न विभागों द्वारा त्रुटिपूर्ण तथ्य विवरणी भेजे जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई।

उन्होंने प्रभारी पदाधिकारी विधि शाखा को स्पष्ट निर्देश दिया कि त्रुटि रहित तथ्य विवरणी ही उपलब्ध कराई जाए। साथ ही बिना अवलोकन के रिपोर्ट भेजने वाले पदाधिकारियों से कारण पृच्छा करने का भी आदेश दिया।सीएम डैशबोर्ड, जिला पदाधिकारी के जनता दरबार तथा मुख्यमंत्री के जनता के दरबार में प्राप्त परिवादों के समयबद्ध निष्पादन पर भी जोर दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा में राजपुर और केसठ प्रखंड में सर्वाधिक लंबित मामले पाए जाने पर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों से कारण पृच्छा करने का निर्देश दिया गया।

जियो टैग के मामलों में नावानगर प्रखंड की स्थिति भी असंतोषजनक पाई गई, जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सबसे कम प्रगति वाले प्रखंडों के बीडीओ से स्पष्टीकरण मांगा। वहीं महत्वपूर्ण बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी की अनुपस्थिति और विद्यालय निरीक्षण से संबंधित रिपोर्ट नहीं देने पर उनसे भी कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया।इसके अलावा नगर निकाय चौसा में बिजली से जुड़े कार्य अब तक नहीं कराए जाने पर कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बक्सर से भी जवाब तलब किया गया। बैठक में कई विभागों को समयबद्ध और जवाबदेह कार्य प्रणाली अपनाने की सख्त चेतावनी दी गई।

More From Author

परिवार नियोजन में उत्कृष्ट सेवा के लिए डा. प्रेमा प्रसाद सम्मानित, डुमरांव अस्पताल का बढ़ा मान

डिजिटल जनगणना 2027 की तैयारी तेज: बक्सर में प्रशिक्षण शुरू, मोबाइल ऐप से होगा देश का पहला हाईटेक जनगणना अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:23 pm, Sep 20, 2026
temperature icon 32°C
Cloudy
Humidity: 56 %
Pressure: 1010 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 5 mph
Clouds: 78%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:37 am
Sunset: 5:48 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 12% 6 mph 63% 1010 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 8% 6 mph 70% 1009 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0.01 mm 11% 5 mph 71% 1008 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 5% 6 mph 69% 1009 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0.01 mm 7% 5 mph 53% 1009 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0.18 mm 23% 4 mph 53% 1006 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 15% 5 mph 62% 1005 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 12% 3 mph 59% 1006 mb 0 cm