होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जानें पूरा शेड्यूल

बक्सर 11 मार्च (विक्रांत) होली पर्व के उपरांत यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने प्रमुख स्टेशनों से चल रही होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अवधि बढ़ा दिया है। यात्रियों की सुविधा और बेहतर आवागमन को ध्यान में रखते हुए ये ट्रेनें अब मार्च माह के अंत तक विभिन्न शहरों के लिए नियमित रूप से चलेंगी।

पटना-नई दिल्ली स्पेशल 03293 अब 16 मार्च से 30 मार्च तक प्रतिदिन चलेगी, जबकि नई दिल्ली-पटना स्पेशल 03294 17 मार्च से 31 मार्च तक चलेगी। दानापुर-आनंद विहार स्पेशल 03257 और उसका रिटर्न 03258 क्रमशः 15 मार्च से 29 मार्च व 16 मार्च से 30 मार्च तक सप्ताह के निर्धारित दिनों में चलेगी। शेखपुरा-आनंद विहार और आनंद विहार-शेखपुरा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन भी मार्च के अंत तक निर्धारित दिनों में जारी रहेगा।

लोकमान्य तिलक-दानापुर, पुणे-दानापुर, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार, सहरसा-आनंद विहार, पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार, पोत्तनूर-बरौनी, और धनबाद-चंडीगढ़ सहित कुल 28 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन विभिन्न तिथियों और दिनों में बढ़ाया गया है।पूर्व मध्य रेल अधिकारियों ने कहा कि यह कदम यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने, टिकट उपलब्धता सुनिश्चित करने और सुरक्षित यात्रा के लिए उठाया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपने यात्रा प्लान के अनुसार अग्रिम टिकट बुकिंग करें और निर्धारित शेड्यूल की जानकारी रेलवे पोर्टल या स्टेशनों से लें।रेल अधिकारियों का कहना है कि होली के बाद भीड़ को देखते हुए यह विस्तार यात्रियों के लिए राहत का काम करेगा और यात्रा को सुरक्षित तथा व्यवस्थित बनाएगा।

More From Author

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयार हुआ ट्रैफिक प्लान…असुविधा के लिए हमें खेद है..जिला प्रशासन

⚜️जानिए आज का राशिफल⚜️ दिनांक : 12 मार्च 2026 🐐🐂💏💮🐅👩 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:43 am, Aug 6, 2026
temperature icon 27°C
Light rain shower
Humidity: 86 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 60%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:18 am
Sunset: 6:32 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0.25 mm 35% 5 mph 84% 1000 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.03 mm 20% 5 mph 78% 1002 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
31°/33°°C 0.27 mm 25% 4 mph 63% 1001 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
34°/34°°C 0.25 mm 28% 1 mph 54% 998 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0.28 mm 21% 2 mph 58% 997 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0.75 mm 46% 3 mph 68% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0.25 mm 28% 5 mph 75% 998 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.18 mm 24% 6 mph 79% 998 mb 0 cm