ITI बक्सर में रोजगार का बड़ा धमाका, टाटा मोटर्स करेगी सीधा चयन

बक्सर, 12 मार्च (विक्रांत) युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), बक्सर में 16 मार्च 2026 (सोमवार) को कैंपस प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिसशिप चयन प्रक्रिया का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर देश की प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स लखनऊ और टाटा मोटर्स पंतनगर के प्रतिनिधि सीधे संस्थान पहुंचकर प्रशिक्षुओं का चयन करेंगे।संस्थान प्रशासन के अनुसार इस कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप का अवसर उपलब्ध कराना है।

चयन प्रक्रिया के साथ-साथ अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क रोजगार परामर्श सेवा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे उन्हें करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और मार्गदर्शन प्राप्त होगा।अधिकारियों ने बताया कि यह कार्यक्रम संस्थान के प्रशिक्षुओं के लिए अपने कौशल को प्रदर्शित करने और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाने का बेहतरीन अवसर है। कंपनियों के विशेषज्ञ उम्मीदवारों की योग्यता, तकनीकी कौशल और साक्षात्कार के आधार पर चयन करेंगे।संस्थान की ओर से सभी संबंधित ट्रेड के प्रशिक्षुओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर संस्थान परिसर में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।

अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा और पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से लाने होंगे।संस्थान प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी प्रशिक्षुओं की उपस्थिति अनिवार्य है। कार्यक्रम का उद्देश्य “कौशल से रोजगार और रोजगार से आत्मनिर्भरता” के लक्ष्य को साकार करना है।

More From Author

भ्रष्टाचार पर SVU का बड़ा प्रहार: BMSICL के DGM के घर छापा, आय से 96 लाख ज्यादा संपत्ति का खुलासा

बक्सर में कड़ी सुरक्षा के बीच होगी सिविल कोर्ट परीक्षा, 16 केंद्रों पर 8444 अभ्यर्थी देंगे टेस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:00 am, Aug 6, 2026
temperature icon 27°C
Light rain shower
Humidity: 86 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 60%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:18 am
Sunset: 6:32 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0.25 mm 35% 5 mph 84% 1000 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.03 mm 20% 5 mph 78% 1002 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
31°/33°°C 0.27 mm 25% 4 mph 63% 1001 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
34°/34°°C 0.25 mm 28% 1 mph 54% 998 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0.28 mm 21% 2 mph 58% 997 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0.75 mm 46% 3 mph 68% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0.25 mm 28% 5 mph 75% 998 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.18 mm 24% 6 mph 79% 998 mb 0 cm