रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत: पुरी–पटना स्पेशल अब बनेगी नियमित एक्सप्रेस, टाइमिंग और कई ट्रेनों के नंबर बदलेंगे

पटना, 13 मार्च (अविनाश कुमार) रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारतीय रेलवे ने पुरी से पटना के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को नियमित रूप से चलाने की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पुरी–पटना स्पेशल (08439/08440) अब नियमित रूप से पुरी–पटना एक्सप्रेस (18405/18406) के रूप में संचालित होगी।नई व्यवस्था के अनुसार साप्ताहिक पुरी–पटना एक्सप्रेस हर शनिवार को दोपहर 2:55 बजे पुरी से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:45 बजे बिहार की राजधानी पटना पहुंचेगी।

वापसी में यह ट्रेन हर रविवार को दोपहर 1:30 बजे पटना से पुरी के लिए रवाना होगी। इससे बिहार और ओडिशा के यात्रियों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ अन्य ट्रेनों के नंबर भी बदलने का फैसला लिया है। हावड़ा–देहरादून ट्रेन का नंबर 12327 से बदलकर 13035 और देहरादून–हावड़ा ट्रेन का नंबर 12328 से बदलकर 13036 किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह बदलाव 15 अप्रैल से लागू हो सकता है।इसके अलावा हावड़ा–जम्मू तवी ट्रेन का नंबर 12331 से बदलकर 13041 और हावड़ा–प्रयागराज रामबाग ट्रेन का नंबर 12333 से बदलकर 13047 किया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक कुछ सुपरफास्ट ट्रेनों को मेल/एक्सप्रेस श्रेणी में भी बदला जाएगा, जिनमें हावड़ा–कालका ट्रेन शामिल है। यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन का नया शेड्यूल और नंबर अवश्य जांचने की अपील की गई है।

More From Author

छापेमारी देखते ही खिड़की से बरसाए नोट, स्वास्थ्य विभाग के अफसर के घर से लाखों के कैश बरामद

वरमाला से ठीक पहले दुल्हन का बड़ा फैसला, दूसरी शादी का खुलासा होते ही दूल्हा और बाराती बने ‘बंधक’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:46 am, Mar 14, 2026
temperature icon 23°C
Mist
Humidity: 69 %
Pressure: 1006 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 6:00 am
Sunset: 5:58 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 am
temperature icon
21°/22°°C 0 mm 0% 3 mph 23% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
22°/29°°C 0 mm 0% 3 mph 21% 1009 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/36°°C 0 mm 0% 6 mph 15% 1010 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 10 mph 11% 1006 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
34°/38°°C 0 mm 0% 9 mph 11% 1004 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
28°/30°°C 0 mm 0% 4 mph 17% 1007 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 0% 6 mph 20% 1008 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/26°°C 0 mm 0% 7 mph 22% 1007 mb 0 cm