वरमाला से ठीक पहले दुल्हन का बड़ा फैसला, दूसरी शादी का खुलासा होते ही दूल्हा और बाराती बने ‘बंधक’

दरभंगा, 13 मार्च (अजय राय) जिले के सिंहबाड़ा थाना क्षेत्र के कलिगांव में एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया जब वरमाला के मंच पर दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने से साफ इंकार कर दिया। घटना के बाद नाराज़ दुल्हन पक्ष ने दूल्हे और उसके परिजनों को बंधक बना लिया तथा दहेज में दिए गए सामान और पैसे वापस करने की मांग कर दी। मामले को सुलझाने के लिए गुरुवार को गांव में पंचायत भी बुलाई गई।

जानकारी के अनुसार, मोरो थाना क्षेत्र निवासी शिवमंगल राम के बेटे सुरेंद्र कुमार की शादी कलिगांव में तय हुई थी। 11 मार्च को सुरेंद्र कुमार बैंड-बाजा और बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे। हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार द्वार पूजाई की रस्म पूरी हुई और दूल्हे को वरमाला के लिए मंच पर बैठाया गया। इसी दौरान दुल्हन को भी वरमाला के लिए बुलाया गया।बताया जाता है कि इसी समय किसी ने दुल्हन पक्ष को जानकारी दी कि दूल्हा सुरेंद्र कुमार पहले से शादीशुदा है और यह उसकी दूसरी शादी है।

यह बात सामने आते ही दुल्हन ने मंच पर ही शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद पंडाल में अफरातफरी और हंगामा मच गया।गुस्साए दुल्हन पक्ष ने दूल्हे और उसके परिवार को रोक लिया और दहेज में दिए गए सामान व नकद राशि वापस करने की मांग रख दी। वहीं दूल्हे का कहना है कि यह उसकी दूसरी शादी है, लेकिन दुल्हन पक्ष को इसकी जानकारी नहीं थी। फिलहाल पंचायत के जरिए विवाद सुलझाने की कोशिश जारी है।

More From Author

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत: पुरी–पटना स्पेशल अब बनेगी नियमित एक्सप्रेस, टाइमिंग और कई ट्रेनों के नंबर बदलेंगे

समस्तीपुर नगर निगम का 360 करोड़ का बड़ा बजट पास, शहर में जलनिकासी, आवास और स्वच्छता पर बड़ा दांव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:45 am, Mar 14, 2026
temperature icon 23°C
Mist
Humidity: 69 %
Pressure: 1006 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 6:00 am
Sunset: 5:58 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 am
temperature icon
21°/22°°C 0 mm 0% 3 mph 23% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
22°/29°°C 0 mm 0% 3 mph 21% 1009 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/36°°C 0 mm 0% 6 mph 15% 1010 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 10 mph 11% 1006 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
34°/38°°C 0 mm 0% 9 mph 11% 1004 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
28°/30°°C 0 mm 0% 4 mph 17% 1007 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 0% 6 mph 20% 1008 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/26°°C 0 mm 0% 7 mph 22% 1007 mb 0 cm