
समस्तीपुर, 13 मार्च (हर्षिता “अश्क”) जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत छतौना पंचायत में मंगलवार से लापता एक युवक का शव खेत में गाड़ा हुआ मिला। शुक्रवार दोपहर लोगों के बीच शव मिलने की खबर से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लाश मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस जाचं में पता चला कि शव का सिर धड़ से अलग था। आशंका है कि हत्या के बाद आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए सिर काटकर शव को खेत में दबा दिया।

घटना के बाद लोगों में दहशत है। उनका कहना है कि अपराधियों ने निर्मम तरीके से हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारों की गिरफ्तारी करे। मृतक की पहचान छतौना पंचायत के भुसारी गांव निवासी सुधांशु कुमार उर्फ शर्मा जी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मंगलवार से लापता था। पुलिस को शव तो मिल गया, लेकिन कई घंटे की तलाश के बाद भी मृतक का सिर बरामद नहीं हो सका। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को बुलाया गया है, जो घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने में लगी है।

हत्या का मामला भी दर्ज थाप्राथमिक जांच में हत्या के पीछे गांव के ही कुछ लोगों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक के खिलाफ पहले से भी हत्या का एक मामला दर्ज था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। एफएसएल की टीम साक्ष्य जुटा रही है। आसपास के थानों की भी मदद ली जा रही है।

