महिला दिवस पर भव्य सम्मान समारोह: शिक्षकों से लेकर सफाईकर्मियों तक का हुआ सम्मान, नंदिनी मेहता ने महिलाओं की भूमिका को बताया अहम

बक्सर, 13 मार्च (विक्रांत) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्थानीय डी.के. कॉलेज के सभागार में शुक्रवार को कॉलेज की संस्थापिका धरिक्षणा कुंअरि की स्मृति में पहली बार “धरिक्षणा कुंअरि सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर शिक्षकों, शिक्षाकर्मियों और सफाईकर्मियों को सम्मानित किया गया। समारोह का उद्घाटन राज्य वित्त आयोग की सदस्य एवं प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. नंदिनी मेहता, बिहार प्रदेश महिला उद्योग संघ की अध्यक्ष उषा झा, सुमित्रा महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शोभा सिंह, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू) के महाविद्यालय निरीक्षक डॉ. राजू मोची तथा डी.के. कॉलेज की प्राचार्या प्रो. वीणा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि डॉ. नंदिनी मेहता ने अपने संबोधन में महिला केंद्रित समावेशी विकास की विभिन्न योजनाओं और अवधारणाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यदि परिवार का सहयोग मिले तो लड़कियां हर क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभ्य और विकसित समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और समाज के बेहतर निर्माण के लिए पुरुषों का सहयोग भी आवश्यक है।बिहार प्रदेश महिला उद्योग संघ की अध्यक्ष उषा झा ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, स्वावलंबन और महिला उद्यमिता को संस्थागत स्वरूप देने की जरूरत पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि आज महिलाओं का आईक्यू काफी बढ़ चुका है, लेकिन वर्तमान परिवेश में उन्हें अपने मैनेजमेंट कौशल यानी एमक्यू को भी मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने सरकार से महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। साथ ही उन्होंने राज्य की महान विभूति धरिक्षणा कुंअरि के व्यक्तित्व और कृतित्व पर शोध कार्य शुरू कराने की आवश्यकता भी बताई।कार्यक्रम की शुरुआत में हिंदी विभाग की प्राध्यापिका डॉ. पूनम मौर्य ने कॉलेज की संस्थापिका धरिक्षणा कुंअरि के जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। समारोह के दौरान सुमित्रा महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शोभा सिंह, वीकेएसयू के महाविद्यालय निरीक्षक डॉ. राजू मोची तथा प्रो. उषा सिंह ने भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर बालिका उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मीरा गुप्ता, कॉलेज की पहली प्रधान सहायक अर्चना सिन्हा, सफाईकर्मी गुड़िया और पुष्पा देवी सहित कई लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी डॉ. रमेश सिंह यादव के नेतृत्व में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. वीणा कुमारी ने की, जबकि संचालन प्रो. राहिला और डॉ. रूचि बाला ने किया। अतिथियों का स्वागत प्राचार्या द्वारा अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर किया गया।

More From Author

नाबालिग से गैंगरेप के बाद जिंदा कुएं में फेंका, मां की आंखों के सामने तोड़ा दम

बिहार का पहला जिला जिन्होंने ‘सुलभ संगणक’ (Ready Reckoner) का निर्माण कर रच दिया इतिहास…पदाधिकारी, कर्मचारी एवं जनता को उनके अधिकारों एवं सरकारी सेवाओं की जानकारी सुलभ रूप से प्रदान करेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:06 am, Jun 21, 2026
temperature icon 31°C
Mist
Humidity: 71 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 8 mph
Clouds: 75%
Visibility: 3 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 am
temperature icon
38°/42°°C 0 mm 1% 4 mph 29% 1002 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
43°/43°°C 0.02 mm 7% 6 mph 21% 999 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
44°/44°°C 0 mm 1% 5 mph 19% 996 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
41°/43°°C 0 mm 1% 4 mph 20% 996 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
36°/40°°C 0 mm 1% 16 mph 36% 999 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 2% 9 mph 48% 998 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 3% 10 mph 56% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 2% 11 mph 51% 1000 mb 0 cm