दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से गांजा बरामद: पूछताछ में खुला तस्करी का बड़ा नेटवर्क, चार तस्कर गिरफ्तार

दरभंगा, 15 मार्च (अजय राय) दरभंगा एयरपोर्ट पर चेन्नई जाने वाली फ्लाइट पकड़ने पहुंचे एक यात्री को गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। सुरक्षा जांच के दौरान हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए चार तस्करों को दबोच लिया।गिरफ्तार यात्री की पहचान बिरौल थाना क्षेत्र के निवासी मोहन यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मोहन यादव चेन्नई जाने के लिए दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचा था। एयरपोर्ट पर नियमित सुरक्षा जांच के दौरान उसके बैग की स्कैनिंग की गई। स्कैनिंग के समय सुरक्षा कर्मियों को बैग में संदिग्ध वस्तु दिखाई दी।

शक होने पर बैग की तलाशी ली गई, जिसमें सामान के बीच छिपाकर रखा गया करीब 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने उसे हिरासत में लेकर सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया।पूछताछ के दौरान मोहन यादव ने बताया कि उसने अपने गांव के ही नरेश यादव से करीब 7 हजार रुपये ऑनलाइन पेटीएम के जरिए गांजा खरीदा था। पुलिस की सख्त पूछताछ में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क की जानकारी सामने आई।

इसके बाद पुलिस टीम ने समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के लगमा गांव में छापेमारी कर प्रीतम कुमार को गिरफ्तार किया। उसके घर से 2 किलो 940 ग्राम गांजा और एक लाख रुपये नकद बरामद किए गए। उसकी निशानदेही पर रविंद्र कुमार और उसके बेटे राजू सिंह को भी गिरफ्तार किया गया, जिनके घर से करीब दो किलो गांजा और 10 लाख 53 हजार रुपये नकद बरामद हुए।एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

More From Author

अगर आपके घर का सिलेंडर खत्म हो गया है और आपको खाने की दिक्कत हो रही है तो चिंता मत कीजिए…होटल एंड रेस्टोरेंट में कमर्शियल सिलेंडर है…

बिहार की स्पेशल एसी बसों का जलवा: 18 दिनों में 43 हजार से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर, 93% सीटें फुल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:16 pm, May 6, 2026
temperature icon 30°C
Mist
Humidity: 59 %
Pressure: 1004 mb
Wind: 15 mph
Wind Gust: 17 mph
Clouds: 25%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:10 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 pm
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 0% 10 mph 21% 1002 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 0% 6 mph 25% 1004 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 9 mph 51% 1004 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 0% 10 mph 63% 1004 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/32°°C 0 mm 0% 9 mph 53% 1007 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 0% 7 mph 32% 1007 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 0% 5 mph 20% 1004 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 0% 8 mph 17% 1002 mb 0 cm