मोतिहारी में भीषण मुठभेड़: दो कुख्यात ढेर, एसटीएफ जवान शहीद, इलाके में हड़कंप

पटना, 17 मार्च (अविनाश कुमार) बिहार के मोतिहारी जिले के चकिया थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो कुख्यात अपराधी मारे गए, जबकि स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) का एक बहादुर जवान शहीद हो गया।आधिकारिक जानकारी के मुताबिक यह मुठभेड़ बुलाचक रामडीह गांव के पास सिहोर्वा इलाके में करीब रात 2:30 बजे हुई, जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची, लेकिन घेराबंदी होते ही बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी मुंहतोड़ कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं और दोनों ओर से काफी देर तक गोलीबारी होती रही।इस दौरान दो अपराधी कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे ढेर हो गए, जबकि एसटीएफ जवान श्री राम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।पुलिस के अनुसार मारे गए दोनों अपराधी इलाके में दहशत का पर्याय बन चुके थे और कई संगीन आपराधिक घटनाओं में वांछित थे।

इन पर हत्या, लूट और रंगदारी जैसे गंभीर आरोप दर्ज थे और पुलिस लंबे समय से इनकी तलाश कर रही थी।मुठभेड़ के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और सर्च ऑपरेशन जारी है।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि इलाके को अपराध मुक्त बनाने के लिए अभियान तेज किया जाएगा।

More From Author

बक्सर में रोजगार के लिए सुनहरा मौका: 300 पदों के लिए कैंपस प्लेसमेंट, 21,500 रुपये तक सैलरी

बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर: राज्यसभा जीत के बाद NDA का क्या है ‘मास्टर प्लान’, क्या बदलेगा बिहार के मुख्यमंत्री का चेहरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:38 pm, Mar 17, 2026
temperature icon 34°C
Sunny
Humidity: 23 %
Pressure: 1005 mb
Wind: 9 mph
Wind Gust: 16 mph
Clouds: 0%
Visibility: 6 km
Sunrise: 5:57 am
Sunset: 5:59 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 pm
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 0% 7 mph 16% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
24°/27°°C 0 mm 0% 6 mph 20% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
22°/24°°C 0 mm 0% 4 mph 27% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
21°/22°°C 0 mm 0% 5 mph 32% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
21°/27°°C 0 mm 0% 7 mph 37% 1010 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
30°/35°°C 0 mm 0% 6 mph 22% 1010 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
36°/38°°C 0 mm 0% 5 mph 12% 1007 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
34°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 10% 1005 mb 0 cm