जोगबनीवासियों को बड़ी सौगात: अब जोगबनी से चलेगी वंदे भारत ट्रेन अररिया, फॉरबिसगंज और सीमांचल के यात्रियों को राजधानी से मिलेगी तेज़ और सीधी कनेक्टिविटी

अररिया 29 अगस्त (अशोक “अश्क”) जोगबनी और सीमांचल क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से जिस तेज और आरामदायक ट्रेन सेवा की मांग की जा रही थी, वह अब पूरी होने जा रही है। वंदे भारत एक्सप्रेस अब पूर्णिया से नहीं, बल्कि जोगबनी से चलेगी। इस संबंध में रेल मंत्रालय ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
इस बात की जानकारी सांसद प्रदीप सिंह ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से आग्रह किया था कि वंदे भारत ट्रेन का प्रारंभ पूर्णिया से न होकर जोगबनी से हो। इसी संदर्भ में दोपहर 2:21 बजे रेल मंत्रालय से फोन आया और बताया गया कि मांग को स्वीकार कर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।


वंदे भारत ट्रेन जोगबनी से रवाना होकर फॉरबिसगंज और अररिया में दो-दो मिनट का स्टॉपेज करेगी। इसके बाद पूर्णिया होते हुए पटना तक पहुंचेगी। इससे अररिया और फॉरबिसगंज के यात्रियों को भी राजधानी पटना से बेहतर और तेज़ कनेक्टिविटी मिलेगी। अभी तक जोगबनी से पटना के लिए केवल दरभंगा रूट से ट्रेन चलती थी, लेकिन अब यह नया विकल्प सीमांचलवासियों के लिए समय और सुविधा दोनों की बचत करेगा।
सांसद प्रदीप सिंह ने आगे कहा कि जोगबनी से अभी तक दक्षिण भारत की ओर कोई सीधी ट्रेन सेवा नहीं थी। वे इसके लिए भी प्रयासरत हैं। उनका कहना है कि उत्तर और दक्षिण भारत के बीच सीधा रेल संपर्क सीमांचल के आर्थिक और सामाजिक विकास में सहायक होगा। चूंकि जोगबनी नेपाल की सीमा से सटा क्षेत्र है, इसलिए इस ट्रेन सेवा का लाभ नेपाल के यात्रियों को भी मिलेगा।
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया दौरे पर आ रहे हैं। इस मौके पर वे वंदे भारत ट्रेन और अररिया-गलगलिया रेल सेवा को हरी झंडी दिखा सकते हैं। इससे अररिया जिले को और भी महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है।
अगर वंदे भारत ट्रेन केवल पूर्णिया से शुरू होती, तो अररिया और जोगबनी के यात्रियों को पटना तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त यात्रा करनी पड़ती। अब जोगबनी से ट्रेन चलने के फैसले से हजारों लोगों को सीधे और तेज़ यात्रा का विकल्प मिलेगा। यह निर्णय सीमांचल की कनेक्टिविटी को सशक्त बनाने के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास में भी एक मील का पत्थर साबित होगा।

More From Author

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के 50 पार कलाकारों पर सरकार मेहरबान: मिलेगी 3 हजार मासिक पेंशन, मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में जुटा प्रशासन

बिहार में फिर बदलने वाला है मौसम का मिजाज: कल से कई जिलों में भारी बारिश के आसार, गंगा उफान पर, कई इलाकों में तेज कटाव से लोग दहशत में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:07 pm, May 6, 2026
temperature icon 28°C
Moderate or heavy rain with thunder
Humidity: 66 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 11 mph
Wind Gust: 17 mph
Clouds: 75%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:10 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 0% 8 mph 50% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 0% 5 mph 52% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 0% 6 mph 46% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 0% 5 mph 30% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 20% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 7 mph 16% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 0% 5 mph 25% 1004 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 0% 11 mph 34% 1006 mb 0 cm