राजखंड में ‘ट्यूबलाइट गैंग’ का आतंक, अब तक दो कारें और एक दुकान जल चुकी, धमकी भरे पत्र से दहशत

समस्तीपुर 29 अगस्त (अशोक “अश्क”) जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के राजखंड मोहल्ला में इन दिनों एक रहस्यमयी गिरोह ‘ट्यूबलाइट गैंग’ के आतंक से दहशत का माहौल है। रात के अंधेरे में सक्रिय यह गिरोह लगातार वाहनों और दुकानों को आग के हवाले कर रहा है। अब तक दो कारें और एक दुकान जलाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, हर घटना के बाद घटनास्थल पर बदमाश एक धमकी भरा पत्र छोड़ जाते हैं। इन पत्रों में ‘ट्यूबलाइट गैंग ऑफ राजखंड टू बी रिमेंबर’ लिखा होता है, साथ ही अगली घटना का टारगेट और कुछ लोगों के नाम भी दर्ज होते हैं।


अब तक की घटनाएं:
29 जुलाई: खुर्शीद आलम की कार जलाई गई।
5 अगस्त: मोहम्मद कनीमुल्ला की कार को भी फूंका गया।
23 अगस्त: दुधपुरा वार्ड संख्या-4 की एक दुकान में आग लगा दी गई।
हर बार धमकी भरे पत्र मिलने से मोहल्ले में दहशत फैल गई है। फैज अकरम नामक स्थानीय निवासी ने बताया कि लोग अपने वाहनों और दुकानों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं।
सदर एसडीपीओ वन एएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष टीम बनाई गई है। पीड़ित मुस्ताक नामक युवक ने शिकायत दी है कि उसके नाम से भी बदमाशों ने धमकी पत्र छोड़ा है। कर्पूरीग्राम थाना में आवेदन दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
फिलहाल राजखंड इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और पुलिस जल्द ही गिरोह की पहचान कर कार्रवाई की बात कह रही है।

More From Author

समस्तीपुर में बिजली चोरी रोकने को बड़ी पहल: 277 ट्रांसफार्मरों पर लगे डीटी मीटर, अब हर यूनिट पर होगी नजर

22 सितंबर से समस्तीपुर रेल कारखाना में भूख हड़ताल, ओवरब्रिज और पीओएच निर्माण की मांग तेज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:53 pm, May 17, 2026
temperature icon 40°C
Sunny
Humidity: 26 %
Pressure: 998 mb
Wind: 11 mph
Wind Gust: 13 mph
Clouds: 0%
Visibility: 6 km
Sunrise: 5:03 am
Sunset: 6:29 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 pm
temperature icon
42°/45°°C 0 mm 0% 11 mph 10% 995 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
36°/41°°C 0 mm 0% 12 mph 24% 997 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 0% 14 mph 62% 997 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 0% 11 mph 66% 997 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
31°/34°°C 0 mm 0% 14 mph 58% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
36°/40°°C 0 mm 0% 10 mph 35% 1000 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
42°/44°°C 0 mm 0% 7 mph 22% 997 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
43°/44°°C 0 mm 0% 8 mph 18% 994 mb 0 cm