थाने में इंसाफ उल्टा 24 घंटे पीड़ित को खानी पड़ी हवालात की हवा,अगवा करने वाले को मिली रिहाई,डीआईजी की कार्रवाई रामगढ़वा थानाध्यक्ष निलंबित

पूर्वी चम्पारण,संवाददाता 17 जुलाई। पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाले एक मामले में पश्चिम चम्पारण प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक हरकिशोर राय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रामगढ़वा थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर अपहरण के मामले में पीड़ित के साथ अनुचित व्यवहार, कथित अपहरणकर्ता को बिना उचित कार्रवाई के छोड़ने तथा कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप हैं। जानकारी के अनुसार,थाना के रखवरिया गांव निवासी सुनीता देवी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 15 जून को उनके पति बालकन्हाई महतो का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। डायल-112 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत व्यक्ति और कथित अपहरणकर्ता दोनों को रामगढ़वा थाना लाया। आरोप है कि थाना पहुंचने के बाद पुलिस की कार्रवाई पूरी तरह उलट गई। कथित अपहरणकर्ता को महज एक घंटे के भीतर छोड़ दिया गया,जबकि अपहरण के शिकार बालकन्हाई महतो को बिना किसी स्पष्ट कानूनी आधार के करीब 24 घंटे तक हाजत में बंद रखा गया। इतना ही नहीं, क्षेत्र में कथित सूदखोरी के कारोबार की जानकारी होने के बावजूद संबंधित मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। मामले की शिकायत मिलने के बाद डीआईजी हरकिशोर राय ने थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा था। पुलिस मुख्यालय के अनुसार,थानाध्यक्ष का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। इसे कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता और मनमाने रवैये का मामला मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच शुरू करने का आदेश दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित थानाध्यक्ष पर पहले भी निर्दोष लोगों, विशेषकर व्यवसायियों को झूठे मामलों में फंसाने और पद के दुरुपयोग के आरोप लगते रहे हैं। ऐसे में डीआईजी की इस कार्रवाई का क्षेत्र में व्यापक स्वागत किया जा रहा है। हालांकि,इन आरोपों की अंतिम पुष्टि विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

बेला सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई,6.56 लाख नेपाली मुद्रा के साथ दो तस्कर गिरफ्तारमहिंद्रा वीरो वाहन जब्त भीमनगर ले जाई जा रही थी नेपाली करेंसी, 56 वीं वाहिनी के जवानों ने खुफिया सूचना पर की कार्रवाई

सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस का कहर:सेंटरिंग खोलने उतरे चार मजदूरों की दम घुटने से मौतएक मजदूर को बचाने के लिए एक-एक कर टैंक में उतरे तीन साथी भी हुए बेहोश, ग्रामीणों ने दीवार तोड़कर निकाला बाहर,डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

ड्यूटी पर आईएएस की हत्या भी ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ नहीं? आनंद मोहन की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट के तीखे सवाल,बिहार सरकार से मांगा पूरा रिकॉर्ड

कोशी प्रदेश में सत्ता का ‘म्यूजिकल चेयर,चार वर्षों में 6 सरकारें,अब सातवीं बार नए समीकरण की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:37 am, Sep 21, 2026
temperature icon 27°C
Light rain shower
Humidity: 82 %
Pressure: 1010 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 14 mph
Clouds: 52%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:37 am
Sunset: 5:47 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 am
temperature icon
26°/26°°C 0.51 mm 43% 6 mph 88% 1009 mb 0 cm
5:00 am
temperature icon
26°/28°°C 0 mm 10% 7 mph 82% 1010 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 3% 8 mph 59% 1010 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
33°/34°°C 0.01 mm 7% 8 mph 48% 1007 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 13% 4 mph 56% 1005 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 12% 3 mph 60% 1005 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 14% 2 mph 61% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.06 mm 17% 2 mph 66% 1006 mb 0 cm