हैदराबाद, 30 अगस्त (अंकिता राय) हैदराबाद में समुद्र का आनंद अब शहर के पास भी लिया जा सकेगा। तेलंगाना स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (TSTDC) ने शहर के बाहरी इलाके में आर्टिफिशियल बीच (कृत्रिम समुद्र तट) बनाने की योजना बनाई है। अधिकारियों के अनुसार, परियोजना के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित कर लिया गया है और तैयारी शुरू हो चुकी है।

इस बीच में बंजी जंपिंग, नौकायन, वाटर स्पोर्ट्स, एडवेंचर गतिविधियाँ, फूड कोर्ट और मनोरंजन ज़ोन जैसी सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी। यह परियोजना हैदराबाद को भारत का पहला शहर बना देगी, जहां कृत्रिम समुद्र तट विकसित होगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह योजना न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेगी। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि युवाओं और परिवारों को एक आधुनिक और रोमांचक मनोरंजन स्थल मिले।

