थाईलैंड से कुरियर के जरिए नेपाल पहुंचा गांजा,भारत भेजने की तैयारी दो भारतीय सहित चार गिरफ्तार काठमांडू से इटहरी भेजा गया था संदिग्ध पार्सल

विराटनगर,संवाददाता। नेपाल को ट्रांजिट बनाकर कोकीन और अन्य मादक पदार्थों की भारत में तस्करी के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं,लेकिन अब ड्रग्स माफिया थाईलैंड से गांजे की खेप नेपाल मंगाकर सड़क मार्ग से भारत भेजने का मामला सामने आया है। नेपाल के कोसी प्रदेश में विदेशी गांजे की खेप बरामद होने का यह पहला बड़ा मामला बताया जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क की सक्रियता को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। नेपाल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने इस मामले में दो भारतीय नागरिकों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो नेपाली महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से थाईलैंड से आया करीब 1.9 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। नेपाल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रवक्ता दुर्गा राज रेग्मी के अनुसार,काठमांडू के डिल्लीबजार स्थित गोश्वारा डाक कार्यालय के माध्यम से इटहरी भेजे जाने के लिए एक पार्सल तैयार किया गया था। पार्सल पर संदेह होने के बाद उसकी जांच की गई तो उसमें थाईलैंड से आया हुआ 910 ग्राम गांजा बरामद हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने संदिग्ध पार्सल को तत्काल जब्त करने के बजाय कंट्रोल डिलीवरी के माध्यम से इटहरी भेजा,ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों तक पहुंचा जा सके। जांच और निगरानी के दौरान पार्सल रिसीव करने पहुंची दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी अभियान के दौरान उनके ठिकाने से एक किलो अतिरिक्त थाई गांजा भी बरामद किया गया।
-दो नेपाली महिलाएं गिरफ्तार, कमरे से मिला अतिरिक्त गांजा

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के एसएसपी सुबास बोहरा के अनुसार गिरफ्तार नेपाली नागरिकों में सुनसरी जिले के धरान उपमहानगरपालिका-15, मिलनपथ निवासी 19 वर्षीय जेसिका तामांग तथा धनकुटा जिले के छथर जोरपाटी निवासी 25 वर्षीय तारा मगर शामिल हैं। ब्यूरो की टीम ने दोनों के ठिकाने की तलाशी ली तो वहां से करीब एक किलोग्राम अतिरिक्त थाई गांजा बरामद किया गया। इस तरह कार्रवाई के दौरान कुल करीब 1.9 किलोग्राम विदेशी गांजा पुलिस के हाथ लगा है।
-गांजे की खेप लेने भारत से पहुंचे दो और युवक भी दबोचे गए
जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि गांजे की खेप को नेपाल से भारत ले जाने के लिए दो भारतीय नागरिक इटहरी पहुंचे थे। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की विराटनगर शाखा और इलाका पुलिस कार्यालय धरान की संयुक्त टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार भारतीय नागरिकों की पहचान भारत के केरल राज्य के कन्नूर जिले के पय्यरला सेरी वार्ड संख्या-3 निवासी 24 वर्षीय सारोन सुनील तिया और 22 वर्षीय अमल आर के रूप में की गई है। चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर इलाका पुलिस कार्यालय धरान में पूछताछ और आगे की जांच की जा रही है।
-नेपाल से सड़क मार्ग के जरिए भारत पहुंचाने की थी योजना

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि थाईलैंड से नेपाल पहुंचाई गई गांजे की खेप को सड़क मार्ग के जरिए भारत में प्रवेश कराया जाना था। इसके बाद खेप को रेल मार्ग से केरल भेजने की योजना थी। एसएसपी सुबास बोहरा के अनुसार,कोसी प्रदेश के भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाके में पहली बार विदेशी गांजे की खेप बरामद होने के बाद पुलिस अब इसके पीछे सक्रिय पूरे नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि थाईलैंड से गांजा किसके माध्यम से नेपाल पहुंचा और भारत में इसकी आपूर्ति किन लोगों तक की जानी थी। बताया जाता है कि इससे पहले भी सीमा क्षेत्र में एक आंख अस्पताल की मारुति वैन से गांजे की खेप बरामद की जा चुकी है। अब थाईलैंड से आए विदेशी गांजे की बरामदगी ने सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क की आशंका को और मजबूत कर दिया है।

More From Author

बेला सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई,6.56 लाख नेपाली मुद्रा के साथ दो तस्कर गिरफ्तारमहिंद्रा वीरो वाहन जब्त भीमनगर ले जाई जा रही थी नेपाली करेंसी, 56 वीं वाहिनी के जवानों ने खुफिया सूचना पर की कार्रवाई

सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस का कहर:सेंटरिंग खोलने उतरे चार मजदूरों की दम घुटने से मौतएक मजदूर को बचाने के लिए एक-एक कर टैंक में उतरे तीन साथी भी हुए बेहोश, ग्रामीणों ने दीवार तोड़कर निकाला बाहर,डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

जिला स्वास्थ्य समिति की लिस्ट में बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे जिले के 9 नशा मुक्ति केंद्र…जहां तकरीबन 500 से ज्यादा एडमिट है एडिक्ट… 8 हजार से 12 हजार प्रतिमाह फीस… लेकिन सुविधा नदारत…पढ़ें पूरी खबर

बेला सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई,6.56 लाख नेपाली मुद्रा के साथ दो तस्कर गिरफ्तारमहिंद्रा वीरो वाहन जब्त भीमनगर ले जाई जा रही थी नेपाली करेंसी, 56 वीं वाहिनी के जवानों ने खुफिया सूचना पर की कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:40 pm, Sep 7, 2026
temperature icon 34°C
Patchy rain nearby
Humidity: 55 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 6 mph
Clouds: 100%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:32 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 pm
temperature icon
30°/33°°C 0.39 mm 34% 5 mph 66% 1002 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0.49 mm 31% 5 mph 77% 1005 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/29°°C 2.25 mm 75% 7 mph 81% 1003 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0.48 mm 47% 6 mph 86% 1003 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/30°°C 0.01 mm 20% 7 mph 79% 1005 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0.4 mm 31% 7 mph 63% 1005 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0.5 mm 35% 5 mph 58% 1002 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0.15 mm 25% 3 mph 66% 1001 mb 0 cm