पूर्णिया पुलिस ने सॉल्व किया सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री..महिला की धड़ की पहचान कर हत्यारे को किया गिरफ्तार..साथ में दो वर्ष की बेटी का भी कंकाल शव किया बरामद

Oplus_16908288

पूर्णिया:-12 सितम्बर (राजेश कुमार झा) पूर्णिया पुलिस ने एक हत्या की रहस्यमय गुत्थी को महज 48 घंटे के अंदर सुलझा लिया.बताते चलें कि पूर्णिया पुलिस ने महज 48 घंटे में हत्या की एक ऐसी गुत्थी को सुलझा लिया.जो काफी रहस्यमय पहेली लग रहा था.हत्यारा इतना शातिर था कि हत्या करने के बाद सिर को धड़ से अलग कर दूसरे जगह फेंक दिया. ताकि पुलिस को इसकी भनक भी न लगे.लेकिन कहते है न कि हत्यारा कितना भी चालक क्यों न हो,कोई न कोई सुराग जरूर छोड़ देता है.लेकिन इस हत्यारे ने इतनी चालाकी से महिला और उसकी दो वर्ष की बेटी की हत्या की थी कि पुलिस के भी पसीने छूट गए.ये मर्डर मिस्ट्री पूर्णिया पुलिस के लिए काफी चैलेंजिंग बन गया.पहले तो पूर्णिया पुलिस को ये पता करने में परेशानी हुई कि ये शव कहाँ और किस महिला का है.बताते चलें कि मरंगा थाना को एक महिला के शव मिलने की सूचना मिली.सूचना मिलते ही मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार अपने सदलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन जड़ते हुए.इसकी सूचना अपने वरीय पुलिस अधिकारी को दी.सूचना मिलते ही पूर्णिया एसएसपी डॉ0 शौर्य सुमन घटना स्थल पहुंच कर मामले की जांच के लिए सदर एसडीपीओ (1) अभिनव परासर को दिए.तेज तर्रार एसडीपीओ अभिनव ने एसएसपी को देखरेख में महज 48 घंटे के भीतर हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया.पुलिस ने सूत्रों एवं तकनीकी मदद से सबसे पहले महिला की जानकारी पता करने की कोशिश की.पुलिस को पता चला कि महिला शादीशुदा है और इसके एक बच्चे भी है.पुलिस ने महिला के पति से सम्पर्क किया.उसके पति ने कई ऐसी बातें बताई. जिससे पुलिस को कुछ सुराग दिखाई दिया.पुलिस ने उसी सुराग पर काम करते हुए मृत महिला के एक प्रेमी को पूछताछ के लिए बुलाया.प्रेमी ने पूछताछ के दौरान हत्या की बात कबूल करते हुए पुलिस के समक्ष सारी बातें बता दी.पुलिस ने बताया कि हत्यारे की महिला से जान-पहचान होने के कारण हत्यारा महिला से मिलता था.एक बार हत्यारे ने महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश भी की थी.लेकिन कामयाबी नहीं मिली.उसके बाद हत्यारे ने महिला और उसकी बेटी की हत्या करने का प्लान बनाया और दोनों की हत्या कर दी.हत्यारे ने महिला और उसकी दो वर्ष की बेटी को चाकू से हत्या कर बेटी को जमीन में गाड़ दिया और महिला का सिर काटकर उसे दूर जगह पर ले जाकर फेंक दिया.जिससे पुलिस हत्यारे तक नहीं पहुंच सके.

More From Author

पूर्णिया पुलिस ने लॉटरी के बड़े नेटवर्क का किया खुलासा…दो गिरफ्तार… पुलिस की नजर लॉटरी सिंडिकेट के 11 बड़े धंधेबाज…सदर थाने के खुश्कीबाग से चलता है लॉटरी का सिंडिकेट

तस्करों के लिए सबसे सुरक्षित जोन पूर्णिया अब बन गया असुरक्षित..पूर्णिया पुलिस ने महज 75 दिनों में तकरीबन 16 करोड़ से अधिक की ब्राउन शुगर की बरामदगी कर तस्करों की कमर तोड़ दी…पढ़ें पूरी खबर

सर इसे सिर्फ सामुदायिक किचन मत कहिये..ये हमलोगों के लिए अमृत किचन है….पढ़ें…30 गांवाें के एक लाख से अधिक बाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक किचन कैसे बन गया अमृत किचन

तस्करों के लिए सबसे सुरक्षित जोन पूर्णिया अब बन गया असुरक्षित..पूर्णिया पुलिस ने महज 75 दिनों में तकरीबन 16 करोड़ से अधिक की ब्राउन शुगर की बरामदगी कर तस्करों की कमर तोड़ दी…पढ़ें पूरी खबर

पूर्णिया पुलिस ने लॉटरी के बड़े नेटवर्क का किया खुलासा…दो गिरफ्तार… पुलिस की नजर लॉटरी सिंडिकेट के 11 बड़े धंधेबाज…सदर थाने के खुश्कीबाग से चलता है लॉटरी का सिंडिकेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:54 am, Sep 13, 2026
temperature icon 31°C
Cloudy
Humidity: 62 %
Pressure: 1012 mb
Wind: 9 mph
Wind Gust: 10 mph
Clouds: 74%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:34 am
Sunset: 5:56 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
10:00 am
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 10% 9 mph 53% 1011 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 11% 9 mph 48% 1008 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
31°/34°°C 0 mm 13% 6 mph 59% 1007 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 15% 6 mph 66% 1010 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 14% 5 mph 76% 1009 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 23% 5 mph 80% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 16% 4 mph 73% 1012 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/34°°C 1.34 mm 38% 3 mph 57% 1012 mb 0 cm