बाबा बागेश्वर के समर्थन में श्रद्धालुओं की हुंकार,सोशल मीडिया पर अभद्र व अमर्यादित भाषा और आपत्तिजनक प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग,प्रतिनिधि मंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन बोले-अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर अभद्रता ठीक नहीं

गोपालगंज,संवाददाता। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में श्रद्धालुओं ने मोर्चा खोल दिया है। उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल और आपत्तिजनक प्रसार किए जाने के विरोध में श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। इस संबंध में शुक्रवार को सिद्धपीठ श्री बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल केंद्रीय समिति, गढ़ा मध्य प्रदेश की एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम समीर सौरभ को एक ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में कहा गया है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सनातन धर्म के प्रमुख कथावाचकों में शामिल हैं। उन्होंने मानव कल्याण,बेटियों के विवाह, पर्यावरण संरक्षण,सनातन गुरुकुल की स्थापना,कैंसर पीड़ितों के उपचार व प्रतिदिन अन्नपूर्णा भंडारे के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा जैसे अनेक जनकल्याणकारी संकल्प लिए हैं। बता दें कि हाल ही में एक कथा प्रसंग के दौरान आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के संदर्भ में की गई टिप्पणी को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ। इस पर आपत्ति जताए जाने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक रूप से क्षमा याचना भी की। इसके बावजूद सोशल मीडिया और सड़कों पर उनके खिलाफ कथित तौर पर अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे सामाजिक समरसता और धार्मिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। समिति ने पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी कथन पर असहमति जताना लोकतांत्रिक अधिकार है,लेकिन उसके नाम पर अभद्र भाषा, अपमानजनक टिप्पणी और आपत्तिजनक प्रदर्शन उचित नहीं है। ज्ञापन के माध्यम से सभी सनातनी परिवारों और बागेश्वर धाम के अनुयायियों से भी संयम बरतने तथा किसी भी बात का गलत अर्थ निकालकर विवाद को बढ़ावा नहीं देने की अपील की गई है। श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा के प्रसार तथा सड़कों पर होने वाले ऐसे प्रदर्शनों पर प्रभावी रोक लगाई जाए,ताकि समाज में शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारा कायम रहे। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में जिला प्रभारी सर्वेश कुंवर,भरत दास जी महाराज,सुदर्शन दूबे, शेषनाथ राय,जीतेन्द्र सिंह,रीना देवी,महक राय,ऊषा देवी, आशा देवी, सरिता देवी, संतलाल यादव एवं गिरजा देवी सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हुए।

More From Author

दरभंगा में खाकी पर हमला! पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग,दरोगा को मारी गोली बगीचे में घात लगाकर बैठे बदमाशों ने पुलिस वाहन में सवार एएसआई रणधीर कुमार को बनाया निशाना,बाएं पैर में लगी गोली आर-पार, डीएमसीएच में चल रहा इलाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:32 pm, Nov 6, 2026
temperature icon 29°C
Smoky haze
Humidity: 42 %
Pressure: 1013 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 10 mph
Clouds: 0%
Visibility: 7.6 km
Sunrise: 6:00 am
Sunset: 5:05 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 pm
temperature icon
24°/29°°C 0 mm 2% 6 mph 48% 1013 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 3% 6 mph 57% 1014 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 4% 5 mph 61% 1014 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
19°/20°°C 0 mm 5% 5 mph 64% 1013 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
18°/19°°C 0 mm 6% 5 mph 68% 1013 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
19°/23°°C 0 mm 4% 4 mph 64% 1016 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
25°/28°°C 0 mm 1% 5 mph 47% 1016 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 1% 5 mph 40% 1012 mb 0 cm