आईआईटीएफ 2026 में बिहार दिवस की धूम,लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा दर्शकों का मन भारत मंडपम में बिहार की समृद्ध लोक संस्कृति,कला व परंपराओं की दिखी झलक

सेंट्रल डेस्क,नई दिल्ली,20 नवंबर 2026। 45वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) 2026 के अवसर पर भारत मंडपम,नई दिल्ली में बिहार सरकार के उद्योग विभाग द्वारा बिहार दिवस का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत,लोक परंपराओं और कलात्मक विविधता की आकर्षक झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार सरकार के स्थानिक आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया l इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे l भारत मंडपम के ओपन एयर एम्फीथिएटर-1 में आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम की थीम *“बिहार दिवस : अपनी जड़ों का उत्सव,अपनी विरासत को नमन”* रही। कार्यक्रम में संगीत और लोक संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से बिहार की गौरवशाली परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में  सुप्रसिद्ध लोक गायिका डॉ. नीतू कुमारी नवगीत, रंजना झा, और गायिका रिया सिंह ने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। वहीं नालंदा संगीत कला विकास संस्थान और रंग सेतु के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया।
बिहार दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका नीतू कुमारी नवगीत में कई पारंपरिक लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। बिहार की गौरव की गाथा सुनाते हुए उन्होंने गाया- *बुद्ध और महावीर ने यहीं लिया अवतार, ये है मेरा बिहार, ये है मेरा बिहार…* जिस पर दर्शक झूम उठे। नालंदा संगीत कला विकास संस्थान के कलाकारों द्वारा महका महका सोंधी-सोंधी माटी का बिहार है गीत पर शानदार लोक नृत्य पेश किया गया।
बिहार की लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत और कला के विविध रंगों से सजे इस आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक और मेले में आए आगंतुक उपस्थित रहे। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को बिहार की सांस्कृतिक समृद्धि और लोक परंपराओं से रूबरू कराया।बता दें कि 45 वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में बिहार की भागीदारी का उद्देश्य राज्य की औद्योगिक क्षमता,हस्तशिल्प, उद्यमिता, पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर व्यापक पहचान दिलाना है। बिहार दिवस जैसे आयोजन इस उद्देश्य को और मजबूती प्रदान करते हैं।
बिहार सरकार का उद्योग विभाग राज्य की गौरवशाली विरासत के साथ-साथ आधुनिक विकास, उद्यमिता और नई संभावनाओं को भी देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ बिहार दिवस समारोह का समापन हुआ। इस आयोजन ने भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आए आगंतुकों को बिहार की समृद्ध लोक संस्कृति और गौरवशाली विरासत से जुड़ने का यादगार अवसर प्रदान किया।

More From Author

मां थावे भवानी के दरबार में लालू परिवार ने टेका मत्था, बिहार की सुख-समृद्धि की मांगी दुआ,ससुराल से लेकर गांव की मिट्टी की खुशबू को किया महसूस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:23 am, Nov 21, 2026
temperature icon 20°C
Partly Cloudy
Humidity: 87 %
Pressure: 1016 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 44%
Visibility: 10 km
Sunrise: 6:11 am
Sunset: 4:59 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 am
temperature icon
19°/19°°C 0 mm 16% 4 mph 88% 1016 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
19°/21°°C 0 mm 16% 5 mph 82% 1018 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
22°/24°°C 0 mm 17% 8 mph 73% 1018 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
24°/25°°C 0.01 mm 17% 8 mph 71% 1015 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
22°/24°°C 0.07 mm 28% 5 mph 80% 1015 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
22°/22°°C 0.03 mm 30% 4 mph 87% 1017 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
22°/22°°C 0.23 mm 53% 3 mph 91% 1018 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
22°/22°°C 0.1 mm 38% 3 mph 93% 1017 mb 0 cm