बेतिया में सेनको ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े40 करोड़ का डाका,8 हथियारबंद अपराधियों ने मचाया तांडव तीन बाइकों पर सवार होकर पहुंचे बदमाशों ने कर्मचारियों व ग्राहकों को बनाया बंधक

बेतिया,संवाददाता। बिहार के बेतिया में बुधवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की ऐसी बड़ी वारदात को अंजाम दिया, जिसने पूरे शहर को दहला दिया। शहर के प्रतिष्ठित सेनको ज्वेलर्स शोरूम में तीन बाइकों पर सवार होकर पहुंचे करीब आठ हथियारबंद अपराधियों ने बंदूक की नोक पर जमकर तांडव मचाया। बदमाशों ने शोरूम में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर करीब 30 से 40 करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी और अन्य कीमती आभूषण लूट लिए। इस दौरान विरोध और दहशत फैलाने के लिए दो कर्मियों के सिर पर हथियार से वार कर उन्हें घायल कर दिया गया। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात से शहर में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।
-हथियारों के बल पर शोरूम में घुसे अपराधी,सभी को बनाया बंधक
प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जानकारी के अनुसार, तीन बाइकों पर सवार होकर आए आठ अपराधी अचानक सेनको ज्वेलर्स के शोरूम में दाखिल हुए। सभी के हाथों में हथियार थे। शोरूम में घुसते ही अपराधियों ने कर्मचारियों और ग्राहकों को गन प्वाइंट पर ले लिया। इसके बाद सभी के हाथ बांध दिए गए और मोबाइल फोन छीन लिए गए। अपराधियों ने वहां मौजूद लोगों को एक जगह बैठा दिया, ताकि कोई विरोध नहीं कर सके और न ही पुलिस को सूचना दे सके।
बेखौफ अपराधियों ने समेटे करोड़ों के आभूषण
शोरूम में मौजूद लोगों को पूरी तरह अपने कब्जे में लेने के बाद अपराधियों ने बेखौफ होकर कीमती आभूषणों को समेटना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में बदमाश करोड़ों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए। शुरुआती अनुमान के मुताबिक लूटे गए आभूषणों की कीमत 30 से 40 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक नुकसान का आकलन विस्तृत जांच और स्टॉक मिलान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
-दो कर्मियों के सिर पर वार, इलाके में दहशत
वारदात के दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए दो लोगों के सिर पर वार किया, जिससे वे घायल हो गए। शोरूम में मौजूद महिलाओं ने बताया कि सभी अपराधी हथियारों से लैस थे और उन्होंने किसी को भी विरोध करने का मौका नहीं दिया। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए भेजे जाने की जानकारी है।
-डीआईजी और एसपी पहुंचे,शहर में नाकेबंदी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डीआईजी और एसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। डीआईजी हरिकिशोर राय ने बताया कि शोरूम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अपराधियों के भागने के संभावित रास्तों पर निगरानी बढ़ाते हुए उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमों को लगाया गया है। दिनदहाड़े शहर के प्रमुख ज्वेलरी शोरूम में इतनी बड़ी लूट की वारदात ने व्यापारियों और आम लोगों के बीच भय का माहौल पैदा कर दिया है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देकर अपराधी पुलिस की घेराबंदी से कैसे बच निकले और करोड़ों के जेवरात लेकर फरार होने में कैसे सफल रहे।

More From Author

बाबा बागेश्वर के समर्थन में श्रद्धालुओं की हुंकार,सोशल मीडिया पर अभद्र व अमर्यादित भाषा और आपत्तिजनक प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग,प्रतिनिधि मंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन बोले-अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर अभद्रता ठीक नहीं

दरभंगा में खाकी पर हमला! पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग,दरोगा को मारी गोली बगीचे में घात लगाकर बैठे बदमाशों ने पुलिस वाहन में सवार एएसआई रणधीर कुमार को बनाया निशाना,बाएं पैर में लगी गोली आर-पार, डीएमसीएच में चल रहा इलाज

नेपाल बन रहा है ड्रग्स माफिया का ट्रांजिट पॉइंट 22करोड़ के हेरोइन के साथ महराष्ट्र के ड्रग्स कारोबारी नेपाल मे गिरफ्तार..खरगोश और बिल्ली के खाने के पैकेट मे हो रही नेपाल से भारत ड्रग्स की तस्करी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:47 am, Nov 19, 2026
temperature icon 18°C
Smoke
Humidity: 71 %
Pressure: 1017 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 3 mph
Clouds: 2%
Visibility: 2.2 km
Sunrise: 6:10 am
Sunset: 4:59 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 am
temperature icon
17°/18°°C 0 mm 7% 2 mph 74% 1017 mb 0 cm
4:00 am
temperature icon
16°/18°°C 0 mm 10% 2 mph 80% 1018 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
19°/23°°C 0 mm 5% 2 mph 66% 1019 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
25°/27°°C 0 mm 2% 3 mph 48% 1018 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 1% 3 mph 43% 1015 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
22°/25°°C 0 mm 3% 1 mph 56% 1016 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 6% 2 mph 66% 1018 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
18°/19°°C 0 mm 14% 3 mph 74% 1017 mb 0 cm