चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच आज नगर निगम क्षेत्र के 65 घाटों पर तकरीबन 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने डूबते हुए भगवान अस्ताचल सूर्य को दिया पहला अर्घ्य…अगले 48 घंटों तक लगातार मॉनिटरिंग में रहेंगे जिला प्रशासन…

Oplus_16908288

पूर्णिया-15 नवंबर(राजेश कुमार झा)आस्था का महापर्व छठ में आज सभी श्रद्धालु भगवान अस्ताचल सूर्य को पहला अर्घ्य देकर भगवान सूर्य का नमन करते हुए भक्ति में डूबे दिखे.बताते चलें कि यही एक ऐसा महापर्व है,जहां श्रद्धालु डूबते और उगते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य देते है.इस महापर्व में लोगों की आस्था इतनी अटूट होती है कि छह दिनों की इस महापर्व में छठव्रती नियम,आस्था एवं पवित्रता का पूरा ध्यान रखते हुए इस कठिन महापर्व को पूरा करते है.इस महापर्व की महिमा ऐसी है कि बड़े-बड़े लोग भी छठव्रतियों का आशीर्वाद लेने और छठी मइया का प्रसाद ग्रहण करने घाटों के बाहर खड़े रहते है और दोनों हाथ फैलाए छठी मइया का आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण करते है.बताते चलें कि आज पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के 65 घाटों पर तकरीबन 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अस्ताचल भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य दिया.जिसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखी और अगले 48 घंटों तक पूरा जिला प्रशासन मुस्तैदी के साथ डटे रहेंगे.किसी भी तरह की असुविधा के लिए कंट्रोल रूम को अगले 48 घंटों तक मुस्तैद रहने का आदेश दिया गया है. हालांकि जिले के सभी छठ घाटों पर जिला प्रशासन ने पूरी मुक्कमल व्यवस्था के साथ अपनी एक विशेष टीम को तैनात कर रखी है.जो पल-पल की जानकारी जिला कंट्रोल रूम को देते रहेंगे.जिले के सभी घाटों पर छठव्रतियों के लिए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया है.साथ ही साथ महिला छठव्रतियों के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई है. रौशनी का पूरा इंतजाम के साथ सभी छठ घाटों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई.छठ घाटों तक जाने वाले सभी रास्तों को पूरी तरह सुगम बनाया गया. ताकि श्रद्धालुओं को आने-जाने में किसी भी तरह की कोई भी असुविधा न हो.लोक आस्था के इस महापर्व को सुरक्षित,सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराना पूर्णिया जिला प्रशासन की सर्वोच्च्य प्राथमिकता

More From Author

नगर निगम के तकरीबन 65 घाटों पर महापर्व छठ की तैयारी लगभग पूरी… वॉच टावर,एसडीआरएफ टीम से लेकर संवेदन एवं अति संवेदन शील घाटों पर विशेष निगरानी के साथ सुरक्षा की पूरी व्यवस्था… पढ़ें पूरी खबर

बरसों रे पीला-पीला… धनतेरस एवं दिवाली में दिखी सोने चमक,तकरीबन 700 करोड़ से अधिक का कारोबार…650 कारें बेचकर कार बाजार में मारुति ने अपनी बादशाहत कायम रखी…टोयोटा ने हुंडई को पछाड़ा…पढ़ें पूरी खबर

नगर निगम के तकरीबन 65 घाटों पर महापर्व छठ की तैयारी लगभग पूरी… वॉच टावर,एसडीआरएफ टीम से लेकर संवेदन एवं अति संवेदन शील घाटों पर विशेष निगरानी के साथ सुरक्षा की पूरी व्यवस्था… पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:24 am, Nov 16, 2026
temperature icon 19°C
Smoky haze
Humidity: 84 %
Pressure: 1011 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 0%
Visibility: 2.9 km
Sunrise: 6:07 am
Sunset: 5:00 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 am
temperature icon
20°/23°°C 0 mm 8% 5 mph 76% 1013 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
25°/28°°C 0 mm 3% 7 mph 56% 1013 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 1% 9 mph 46% 1010 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
24°/28°°C 0 mm 2% 7 mph 53% 1010 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
22°/24°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1012 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 4% 4 mph 63% 1013 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
19°/20°°C 0 mm 5% 4 mph 66% 1012 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
18°/19°°C 0 mm 6% 3 mph 70% 1013 mb 0 cm