

पूर्णिया:-11 नवम्बर(राजेश कुमार झा)जिले में बिहार का सबसे बड़ा महापर्व छठ की तैयारियां लगभग पूरी होने पर है.चारों तरफ महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन एवं समस्त जिलेवासी सभी तरह की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे है.जिला प्रशासन भी महापर्व छठ में पूरी तरह मुस्तैद है.बताते चलें कि इस बार जिले में महापर्व छठ का एक अलग ही झलक आपको देखने मिल जायेंगे. आप चाहें हवाई जहाज से आयें या फिर ट्रेन एवं बस से आयें,जिले में आपके कदम रखते ही आप महापर्व छठ की भक्ति में सरोबार हो जायेंगे.बताते चलें कि इस बार जिला प्रशासन ने राज्य एवं देश के बाहर से आने वालों के लिए पूर्णिया एयरपोर्ट में महापर्व छठ की बेहतरीन झलक दिखाई देंगी.जिसकी अनुभूति मात्र से आप महापर्व छठ की भक्ति में सरोबार हो जायेंगे. उसी तरह रेलवे जंक्शन पूर्णिया एवं पूर्णिया कोर्ट स्टेशन में उतरते ही आप महापर्व छठ की छटा देखकर भक्ति के रंगों में डूब जायेंगे.आगर आप बस से आ रहें है तो पूर्णिया की सीमा में प्रवेश करते ही आप छठ की भक्ति में रंग जायेंगे.बताते चलें कि जिले के चारों तरफ जिला प्रशासन ने ऐसी बेहतरीन व्यवस्था कर रखी है कि पूरा जिला रंग-बिरंगी एवं दूधिया रौशनी में महापर्व छठ की छटा देखते ही बनती है.
















