
जोगबनी/अररिया:ग्रजेश शर्मा:-नेपाल इन दिनों फिर से थाइलेंड के गांजे से लेकर हेरोइन के तस्करी का ट्रांजिट बन रहा है 14 नवम्बर को साढ़े 5किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किए गए, महाराष्ट्र के रहने वाले 52 वर्षीय रेवराज टिघारे ने की है पेशे से
मैकेनिकल इंजीनियर टिघारे ने पुलिस जाच मे बताया की काठमांडू विमानस्थल पर कमजोर जाच के फायदा उठाने के लिए के हेरोइन का ट्रांजिट नेपाल बनया जा रहा है इसने पुलिस को पूछताछ मे बताया की इससे पूर्व भी वह नेपाल के रास्ते हेरोइन की तस्करी को अंजाम दे चूका है व नेपाल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के द्वारा इसके गिरोह के अन्य सदस्य की पूर्व मे गिरफ़्तारी की जा चुकी है मामले की पुष्टि करते हुए ब्यूरो के एसएसपी सुवास बोहरा ने बताया की इसके द्वारा नेपाल को ट्रांजिट बनाकर दो बार हेरोइन की तस्करी की गयी थी,जो पुलिस की रिकॉर्ड के जांच से पता चला है।एसएसपी सुवास बोहरा के अनुसार
टिघारे ने लाओस से 2025 और 2026 में दो बार
हेरोइन लाकर भारत तस्करी किए जाने की पुष्टि हुई है,नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के एसएसपी सुवास बोहरा ने बताया की पहली बार उन्होंने हवाई मार्ग से और दूसरी बार स्थलमार्ग के जरिए हेरोइन भारत ले जाने की बात टिघारे ने पुलिस के सामने स्वीकार की है।
शनिवार को उनके पास से बरामद हेरोइन का अवैध बाजार मूल्य करीब 22 करोड़ है। इस बार उन्होंने थाईलैंड से सफेद हेरोइन मंगाई है। इस बार लगेज के अंदर खरगोश और बिल्ली के खाने के पैकेट में छिपाकर ड्रग्स लाने की उनकी अलग शैली अपनाए जाने का पता चला है।
2025 नवंबर में आते समय उन्होंने स्पोर्ट्स शूज़ और कपड़ों में छिपाकर सफेद हेरोइन लाई थी। 2026 फरवरी में आते समय उन्होंने कार धोने वाले पाइप में छिपाकर सफेद हेरोइन लाई थी। काठमांडू को ट्रांजिट बनाकर उन्होंने तीसरी बार सफेद हेरोइन की तस्करी की है।
सफेद हेरोइन प्रति ग्राम 40 हजार की दर से कारोबार होने की बात जांच अधिकारी बता रहे हैं। शनिवार सुबह पुलिस द्वारा शंका होने पर जांच करने पर वे टिघेरी गिरफ्तार किए गए थे। इसने जिम्बाब्वे, सूडान, बांग्लादेश और कंबोडिया की यात्रा भी किए जाने का ट्रैवल रिकॉर्ड है।
अन्तर्राष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर के सदस्य
ब्यूरो के एसएसपी ने बताया की ड्रग्स तस्करों के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के सदस्य होने की बात जांच से सामने आयी है, ऐसी । उनके पास से मैकेनिकल इंजीनियर का प्रमाण पत्र भी बरामद किया गया है। वे अविवाहित हैं। इसने साढ़े 5 किलो हेरोइन म्यांमार में रिसीव करके कंबोडिया से बैंकॉक होते हुए काठमांडू लाया था , ऐसा जांच से पता चला है।
सफेद हेरोइन क्या है?
सफेद हेरोइन में दूसरे हेरोइन की तुलना में 90 प्रतिशत से अधिक शुद्धता होने की बात जांच अधिकारी बताते हैं। इसीलिए यह महंगे ड्रग्स में शामिल है। ब्राउन हेरोइन में केवल 20 से 40 प्रतिशत ही शुद्धता होती है।
हेरोइन में सबसे महंगा माना जाने वाला सफेद हेरोइन और कोकीन एक जैसे दिखाई देते हैं। नंगी आंखों से हेरोइन और कोकीन को अलग नहीं किया जा सकता है, ऐसा ब्यूरो के अधिकारी बताते हैं। जबकि ब्राउन हेरोइन नंगी आंखों से देखने पर मिट्टी जैसा दिखाई देता है।
सफेद हेरोइन गोल्डन ट्रायंगल (म्यांमार, थाईलैंड और लाओस) तथा गोल्डन क्रिसेंट (अफगानिस्तान, पाकिस्तान और ईरान से) से आने की बात सामने आयी है।
















