गोपालगंज, 30 अगस्त (अनुज कुमार पाण्डेय) नगर थाने के बसडीला गांव में शुक्रवार को एक अधेड़ द्वारा किशोरी के साथ छेड़खानी का आरोप लगा कर ग्रामीणों ने अधेड़ का हाथ पैर रस्सियों से बांधकर पूरी रात पिटाई की। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद एक्टिव हुई नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामलें की जांच के बाद उक्त अधेड़ को सदर अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में इलाज के बाद उसे हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिया गया अधेड़ नगर थाने के बसडीला गांव निवासी जितेंद्र मिश्रा है। नगर थाने की पुलिस ने उनपर एफआईआर दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बता दें के ग्रामीणों का आरोप है कि जितेंद्र मिश्रा द्वारा कोचिंग पढ़ने गई छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। जिसकी शिकायत के बाद ग्रामीण उग्र हो गए और आरोपी की रस्सियों से हाथ पैर बांधकर रात भर पीटते रहे। पिटाई के बाद अधेड़ अधमरा हो गया। फिर किसी ने उसकी पिटाई का वीडियो वायरल कर दिया। जिसके बाद पुलिस एक्टिंव हो गई। पिटाई का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। नगर थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर को शुक्रवार की देर शाम सूचना मिली।
पहले तो मौके पर ग्रामीणों ने बांध कर रखे अधेड़ को बुरी तरह पीटा फिर थाने लाया। जहां से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए भेज दिया गया है। वही पीड़िता की मां के बयान पर पुलिस पॉक्सो एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में और पीड़िता के बयान के बाद धारा 164 में एफआईआर दर्ज कर लिया है।

