सड़क निर्माण में अनियमितता, ग्रामीणों का विरोध

समस्तीपुर, 30 अगस्त (अशोक “अश्क”) जिले के ताजपुर प्रखंड के फतेहपुर वार्ड तीन और चार के ग्रामीणों ने मुख्य सड़क निर्माण में अनियमितताओं का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों के निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, साथ ही काम बिना उचित योजना और शिलान्यास के शुरू कर दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, यह सड़क एनएच 28 मोतीपुर सब्जी मंडी से मोरवा तक जाती है, जो पहले से ढलुआ और पीसीसी सड़क है।


ग्रामीणों ने बताया कि जहां सड़क के पीच उखड़कर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, वहीं कुछ हिस्सों में ढलाई की गई है और वहां सड़क की हालत ठीक है। निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा ढलुआ सड़क पर सिर्फ दो से ढाई इंच मोटी कमजोर ढलाई की जा रही है, जिससे सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
लोगों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने पहले बीच सड़क पर गिट्टी और बालू डालकर काम रोक दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। बाद में, घटिया निर्माण के खिलाफ ग्रामीणों ने विरोध जताया और निर्माण स्थल पर योजना का बोर्ड लगाने की मांग की। लेकिन इसके बावजूद, काम में सुधार नहीं हुआ और निर्माण स्थल पर बांस बल्ला, मिक्सचर मशीन, गिट्टी और बालू के ढेर के कारण आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं।
ग्रामीणों ने इसकी शिकायत स्थानीय मुखिया से भी की है। मुखिया विश्वनाथ सिंह राकेश ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है, और निर्माण एजेंसी को तलब कर गुणवत्तापूर्ण काम करने के लिए कहा जाएगा।

More From Author

छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोप में ग्रामीणों ने अधेड़ की पूरी रात की पिटाई फिर पुलिस को सौंपा, पुलिस ने पीड़िता का बयान लेकर एफआईआर दर्ज करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा

राजद कार्यकर्ताओं का सीहमा गांव में जनसंपर्क अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:11 pm, May 17, 2026
temperature icon 40°C
Sunny
Humidity: 28 %
Pressure: 999 mb
Wind: 11 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 0%
Visibility: 6 km
Sunrise: 5:03 am
Sunset: 6:29 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 pm
temperature icon
45°/45°°C 0 mm 0% 12 mph 10% 995 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
39°/42°°C 0 mm 0% 9 mph 14% 996 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 0% 18 mph 52% 998 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 0% 14 mph 62% 997 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 0% 11 mph 66% 997 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
31°/34°°C 0 mm 0% 14 mph 58% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
36°/40°°C 0 mm 0% 10 mph 35% 1000 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
42°/44°°C 0 mm 0% 7 mph 22% 997 mb 0 cm