समस्तीपुर, 30 अगस्त (अशोक “अश्क”) जिले के मुसरीघरारी नगर पंचायत के वार्ड-20 स्थित सीहमा गांव में राजद कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के संकल्पों को साझा किया और आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की।

कार्यक्रम में राजद के पूर्व प्रत्याशी अरविंद सहनी, प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र पासवान, नगर अध्यक्ष रमेश यादव, इंद्रजीत राय, पवन राय, कुंदन राम, नीतीश राय, सदानंद झा, शंभु राय, रामप्रसाद राय और रामबाबू राम समेत कई नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया।
नेताओं ने तेजस्वी यादव द्वारा किए गए वादों को जनता तक पहुंचाया और उन्हें आश्वस्त किया कि महागठबंधन सरकार बनने पर जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने भी अपने मुद्दों को नेताओं के सामने रखा।

