मिथिला के लाल अरविंद अचल बने बिहार के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर, दरभंगा का बढ़ाया मान

दरभंगा, 31 अगस्त (अभिनव कुमार) मिथिला की धरती एक बार फिर गर्व से ऊंची हो गई है। दरभंगा के अरविंद अचल ने बिहार का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करते हुए राज्य के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर बनने का गौरव प्राप्त किया है। वर्तमान में स्विट्जरलैंड में निवास कर रहे अरविंद ने हाल ही में एस्टोनिया की राजधानी टालिन में हुए एस्टोनिया बनाम स्विट्जरलैंड के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग की।


अरविंद अचल, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. टुनटुन झा अचल के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दरभंगा और पटना साइंस कॉलेज से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग और एमबीए की डिग्रियां हासिल कीं और फिलहाल एक निजी संस्था में स्विट्जरलैंड में कार्यरत हैं।
अरविंद का क्रिकेट से जुड़ाव बचपन से रहा है। 90 के दशक में उन्होंने अपने विश्वविद्यालय की क्रिकेट टीम से खेला और बाद में ऑल इंडिया रेडियो दिल्ली पर खेल संबंधी कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। अपने इसी जुनून को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने क्रिकेट स्विट्जरलैंड से संपर्क कर अंपायरिंग की आवश्यक योग्यताएं पूरी कीं।
आज पूरा दरभंगा और बिहार अरविंद अचल की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है।

More From Author

वारिसनगर में जदयू का कार्यक्रम, विधायक ने नीतीश कुमार के विकास कार्यों को बताया ऐतिहासिक

जिलाधिकारी ने किया हसनपुर एवं रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र के डिस्पैच सेंटर एवं नॉमिनेशन सेंटर का निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:06 pm, Aug 9, 2026
temperature icon 33°C
Cloudy
Humidity: 57 %
Pressure: 999 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 15 mph
Clouds: 76%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:20 am
Sunset: 6:30 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0.01 mm 10% 11 mph 61% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0.51 mm 35% 9 mph 69% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
29°/29°°C 1.44 mm 46% 10 mph 76% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0.92 mm 45% 12 mph 76% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0.06 mm 17% 12 mph 61% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 9% 11 mph 55% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 6% 12 mph 55% 998 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 8% 10 mph 64% 1000 mb 0 cm