समस्तीपुर, 30 अगस्त ( अशोक “अश्क”) आगामी बिहार विधानसभा निर्वाचन-2025 के दृष्टिगत जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा आज हसनपुर एवं रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र के डिस्पैच सेंटर एवं नॉमिनेशन सेंटर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण उपरांत जिलाधिकारी महोदय ने आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में नॉमिनेशन एवं डिस्पैच सेंटर पर की जाने वाली तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था, बुनियादी सुविधाओं तथा भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार, दोनों विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, भवन निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित कोषांगों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन कार्य से जुड़ी तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने तथा समुचित व्यवस्था सुनिश्चित क निर्देश दिए।

