समस्तीपुर, 31 अगस्त (अशोक “अश्क”) चकमेहसी थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि सैदपुर सहुरी ग्राम निवासी प्रिती कुमारी (पति चंदन कुमार) और नितीश कुमार (पुत्र शंभु दास) को एस.ओ.आई. राम नारायण मंडल के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान पकड़ा गया।
दोनों आरोपियों के पास से लगभग 8 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा।

