पूर्णिया, 31 अगस्त(राजेश कुमार झा) नीतीश सरकार द्वारा महिला रोजगार योजना के तहत सभी वर्ग की हर परिवार की एक महिला को 10 हजार रुपए प्रतिमाह देने का ऐलान होने के बाद बिहार के सभी महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है. बिफोरप्रिंट डिजिटल महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं की राय जानने की कोशिश की.

जिसके तहत तकरीबन 100 ग्रामीण एवं शहरी महिलाओं से उनकी राय जानने की कोशिश की गई. ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि गांव में रहने वाली सभी महिलाओं के पास कुछ न कुछ हुनर जरूर है.लेकिन हमलोगों के पास हुनर को आगे बढ़ाने के लिए फाइनेंस नहीं है.अब हमलोग अपने हुनर को दिखाएंगे.क्योंकि अब मुख्यमंत्री नीतीश बाबू हमलोगों के लिए महिला रोजगार योजना लेकर आए है. उन्होंने आगे बताते हुए बोलीं कि अभी तक हमलोग पति के दिए हुए खर्चे से ही घर चलाते थे.लेकिन अब हमलोग भी अपना हुनर जरूर दुनिया को दिखाएंगे.
दूसरी तरफ शहरी महिलाओं ने कहा कि हमलोग घर पर रहकर ही छोटे मोटे घरेलू कुटीर उद्योग चलाते है. लेकिन हमलोगों के पास पैसे नहीं होने के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहे थे.अब हमलोगों को मुख्यमंत्री नीतीश जी से एक हिम्मत मिली है.जिससे हमलोग अब काफी आगे बढ़ सकते है.कई महिलाओं ने बताया कि हमलोग अपने ही घर पर आचार,पापड़,मठरी, पेठा जैसी कई चीजें बनाते है. जिसका डिमांड भी काफी है. लेकिन हमलोग खुलकर व्यवसाय नहीं कर पा रहे थे. अब मुख्यमंत्री जी ने एक मौका दिए है.जिससे हमलोगों को काफी मदद मिलेगी.

