त्योहारों में होनेवाली भीड़ को देखते हुए रक्सौल और सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई

समस्तीपुर, 03 सितंबर (अशोक “अश्क”) पूर्व मध्य रेल, समस्तीपुर मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए रक्सौल और सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलने वाली दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है। यह निर्णय आगामी पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ जैसे प्रमुख पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। अब ये ट्रेनें पूजा स्पेशल के रूप में चलाई जाएंगी।

विस्तारित ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:

  1. गाड़ी संख्या 05557 रक्सौल-लोकमान्य तिलक स्पेशल
    अब यह ट्रेन 23 सितंबर 2025 से 25 नवंबर 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। परिचालन में कुल 10 फेरे जोड़े गए हैं।
  2. गाड़ी संख्या 05558 लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल
    यह ट्रेन अब 25 सितंबर 2025 से 27 नवंबर 2025 तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। इसमें भी 10 फेरे का विस्तार किया गया है।
  3. गाड़ी संख्या 05585 सहरसा-लोकमान्य तिलक स्पेशल
    अब यह ट्रेन 19 सितंबर 2025 से 28 नवंबर 2025 तक हर शुक्रवार को चलाई जाएगी। इसमें कुल 11 फेरे जोड़े गए हैं।
  4. गाड़ी संख्या 05586 लोकमान्य तिलक-सहरसा स्पेशल
    यह ट्रेन 21 सितंबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक हर रविवार को चलेगी। इस सेवा में भी 11 अतिरिक्त फेरे जोड़े गए हैं।
    रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के लिए अग्रिम आरक्षण कर इन ट्रेनों का लाभ उठाएं और किसी भी असुविधा से बचें।

More From Author

सहरसा जंक्शन पर टिकट जांच अभियान: 3.45 लाख यात्रियों से वसूले गए 25.31 करोड़ रुपये

समस्तीपुर में दिनदहाड़े परीक्षा के दौरान कॉलेज परिसर में बदमाशों की फायरिंग, छात्रों में दहशत, पुलिस ने मौके से खोखा बरामद कर जांच शुरू की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:18 am, Aug 10, 2026
temperature icon 31°C
Partly Cloudy
Humidity: 66 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 48%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:20 am
Sunset: 6:29 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0.02 mm 13% 8 mph 70% 1000 mb 0 cm
5:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0.16 mm 22% 10 mph 71% 1002 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0.02 mm 11% 16 mph 62% 1003 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0.72 mm 39% 14 mph 74% 1002 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 11% 11 mph 70% 1000 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 9% 9 mph 69% 1000 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 16% 8 mph 74% 1002 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 11% 8 mph 77% 1000 mb 0 cm