महागठबंधन में सीटों पर सहमति: 15 सितंबर तक हो सकती है औपचारिक घोषणा, तेजस्वी के आवास पर हुई बैठक में सीट बंटवारे और नए दलों को लेकर बनी रणनीति

पटना, 7 सितम्बर (अशोक “अश्क”) बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी आवास, एक पोलो रोड पर महागठबंधन की अहम बैठक हुई। करीब ढाई घंटे चली इस बैठक में सभी आठ घटक दलों ने हिस्सा लिया और 243 सीटों पर गहराई से चर्चा की गई।


बैठक के बाद बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि सहयोगी दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है। उन्होंने कहा कि इस बार पार्टियां अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगी। सीटों का औपचारिक ऐलान 15 सितंबर तक किया जा सकता है।
राजेश राम ने यह भी स्पष्ट किया कि चूंकि इस बार गठबंधन में रालोजपा (पशुपति पारस) और जेएमएम (हेमंत सोरेन) जैसे दो नए दल शामिल हुए हैं, इसलिए आरजेडी और कांग्रेस को कुछ सीटों का त्याग करना पड़ सकता है।
मुकेश सहनी ने बताया कि एक-एक सीट पर चर्चा हो रही है और जीतने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा रही है। सभी दल तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे और वही मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे। उपमुख्यमंत्री को लेकर भी जल्द फैसला होगा।
महागठबंधन में अब कुल 8 दल हो चुके हैं आरजेडी, कांग्रेस, वीआईपी, सीपीआई-एमएल, सीपीआई, सीपीएम, रालोजपा और जेएमएम। बीते चुनाव की तुलना में यह गठबंधन अब अधिक व्यापक हो गया है।
यह बैठक *वोटर अधिकार यात्रा के बाद हुई पहली बड़ी रणनीतिक बैठक थी, जिसमें भविष्य की चुनावी दिशा तय की गई।

More From Author

जब नीतीश कुमार ने संतोष निराला को राजपुर का प्रत्याशी घोषित किया… बक्सर के राजपुर में मुख्यमंत्री का एनडीए कार्यकर्ता संवाद आयोजित..

राघोपुर से चुनाव लड़ने की तैयारी में प्रशांत किशोर, तेजस्वी यादव के गढ़ में नई सियासी हलचल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:05 pm, May 7, 2026
temperature icon 31°C
Mist
Humidity: 55 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 8 mph
Clouds: 25%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:09 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 pm
temperature icon
35°/38°°C 0 mm 0% 11 mph 21% 1002 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
31°/34°°C 0 mm 0% 10 mph 31% 1005 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 0% 11 mph 49% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 0% 8 mph 55% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 0% 10 mph 49% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 0% 10 mph 34% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/39°°C 0 mm 0% 7 mph 23% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 0% 9 mph 20% 1002 mb 0 cm