खालिसपुर में करंट लगने से हुई युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

समस्तीपुर, 7 सितम्बर (राजेश झा) जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के खालिसपुर स्थित वार्ड पांच में शनिवार की रात करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान खालिसपुर निवासी चंद्रभूषण प्रसाद सिंह के ज्येष्ठ पुत्र शिवम् कुमार सिंह (23) के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि शनिवार की देर शाम उक्त युवक मां की दवा लाने के लिए रायपुर चौक जा रहा था। इस इस बीच जमुआरी नदी के किनारे एक वाहन से साइड लेने के क्रम में वह सड़क किनारे खड़े एक विद्युत ट्रांसफार्मर से सट गया। जिससे उसे करंट लग गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की सूचना पर उक्त युवक के स्वजनों ने उसे तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से खालिसपुर सहित आसपास के क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। इस घटना को लेकर मृतक के चाचा उमेश सिंह एवं चंद्रशेखर सिंह के अलावा मृतक की मां नीलम देवी,भाई शुभम् कुमार सबका रोते-रोते बुरा हाल था। वहीं मृतक के घर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लग गया। शोक संवेदना जताने वालों में शिव कुमार सिंह, मंतोष कुमार सिंह, मिलन कुमार सिंह, शंभू सिंह, बमभोला सिंह, सुधीर कुमार सिंह, मो. खुर्शीद, संजीव कुमार शर्मा, चंद्र शेखर सिंह, संतोष कुमार राय, पंकज सिंह, राजीव सिंह, अरूण सिंह, शंकर कुमार सिंह, रामनारायण सिंह आदि दर्जनों लोग शामिल हैं।

More From Author

असामाजिक तत्वों की फायरिंग में एक युवक घायल, इलाके में दहशत का माहौल

राजश्री यादव को जर्सी गाय कहने वाले राजवल्लभ यादव पर एफआईआर दर्ज कर जेल में बंद करो- बंदना सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:17 am, Nov 7, 2026
temperature icon 27°C
Smoky haze
Humidity: 44 %
Pressure: 1016 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 16 mph
Clouds: 0%
Visibility: 5.8 km
Sunrise: 6:01 am
Sunset: 5:04 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
11:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 1% 4 mph 40% 1014 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
26°/29°°C 0 mm 1% 5 mph 41% 1012 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
23°/24°°C 0 mm 3% 5 mph 55% 1013 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
21°/22°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1014 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 5% 4 mph 67% 1014 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
19°/19°°C 0 mm 7% 4 mph 72% 1014 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
19°/23°°C 0 mm 5% 3 mph 67% 1016 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
25°/28°°C 0 mm 2% 2 mph 48% 1017 mb 0 cm