बक्सर,7 सितंबर (विक्रांत) डुमराँव विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह द्वारा डुमराँव शहर की जर्जर सड़क ‘डुमराँव नया थाना के सामने से चारमोटिया इनार होते हुए शक्तिद्वार’ तक सड़क के पीसीसी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया । 55 लाख रुपये की लागत से होने वाला इस निर्माण कार्य क्षेत्र वासियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है ।

इस कार्य को लेकर खुशी का आलम है . इस मौके पर और विधायक ने नागरिकों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर नजर रखने को आग्रह की है । विधायक ने कहा कि वर्षों से यह सड़क गड्ढों और कीचड़ से जर्जर थी, जिससे स्थानीय निवासियों, विशेषकर व्यापारियों, छात्रों और महिलाओं को भारी असुविधा होती थी। शहर की अन्य सड़क निर्माण की योजनाओं सहित इस सड़क निर्माण के मुद्दे को नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री तथा सभी विकास समितियों की बैठक में जोरदार तरीके से उठाया और अधिकारियों पर दबाव बनाकर बजट स्वीकृत कराया है ।

यह सड़क शहर की कनेक्टिविटी और विकास की धुरी है । हम लगातार क्षेत्र को बेहतर बनाने एवं चौतरफा विकास कार्यों के लिए प्रयासरत हैं । शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आधारभूत संरचनों के बेहतर निर्माण के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करते रहें हैं । जनता का हक है कि यह टिकाऊ और उच्च गुणवत्ता वाली बने । स्थानीय नागरिकों ने इसका स्वागत किया । लोगों ने कहा कि “इस कार्य से लोगों को रहत मिलेगी, व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, बच्चों का स्कूल जाना ज्यादा आसान व सुरक्षित होगा ।” विधायक ने जनता से अपील की है कि “निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर नजर रखें । कोई कमी दिखे तो मुझे या अधिकारियों को सूचित करें ।” उनकी यह अपील जनता में जिम्मेदारी का भाव

