समस्तीपुर, 08 सितम्बर (राजेश झा) सोमवार को कर्पूरी आश्रम स्थित जिला राजद कार्यालय में छात्र राजद की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष गगन कुमार की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष रौशन यादव द्वारा छात्र राजद की जिला कमिटी का विस्तार किया गया।

बैठक में कई नए पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपा गया। मुरारी गुप्ता को जिला महासचिव, राजन कुमार, राकेश कुमार और अमरेश राय को जिला सचिव बनाया गया। वहीं, मो. साहिल को उजियारपुर प्रखंड अध्यक्ष, अर्जुन महतो को रोसड़ा प्रखंड अध्यक्ष, रणधीर कुमार को मोरवा प्रखंड अध्यक्ष तथा गुड्डू यादव को नगर प्रखंड अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष गगन कुमार ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया और छात्र हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

