समस्तीपुर, 08 सितम्बर (राजेश झा) जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत चकपहाड़ पंचायत निवासी राकेश यादव को छात्र राष्ट्रीय जनता दल का जिला सचिव, समस्तीपुर नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से मोरवा क्षेत्र में खुशी की लहर है।

राकेश यादव को यह मनोनयन छात्र राजद जिलाध्यक्ष रौशन कुमार यादव द्वारा सौंपे गए पत्र के माध्यम से किया गया। राकेश यादव, चकपहाड़ के प्रतिष्ठित परिवार से आते हैं। वे योगेन्द्र राय एवं उपेन्द्र राय के पौत्र हैं। छात्र राजनीति में उनकी सक्रिय भूमिका, मेहनत और सामाजिक सहभागिता को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

राकेश यादव के जिला सचिव बनने पर उन्हें मोरवा विधायक रणविजय साहू, उजियारपुर संगठन जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो, महेश्वर राय, संजय कुमार सुमन, नवीन कुमार, रामचंद्र राय, रंजीत राय, चंदन कुमार यादव, संतोष यादव, पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार राय, सरपंच पति अविनाश राय, जितेन्द्र राय, अर्जुन राय, तबरेज आलम, पंचायत समिति सदस्य पवन कुमार यादव, सहित कई अन्य लोगों ने बधाई दी।
सभी ने राकेश यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा जताई कि वे छात्र हितों के साथ-साथ संगठन को भी मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

