फिल्म ‘रंगीला’ के 28 साल: उर्मिला मातोंडकर ने ‘याई रे’ पर किया धमाकेदार डांस, फैंस बोले- अब भी वैसा ही जादू

मुंबई, 9 सितंबर (अशोक “अश्क”) बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म ‘रंगीला’ की रिलीज को 28 साल पूरे होने पर एक खास वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


इस वीडियो में उर्मिला फिल्म के आइकॉनिक गाने ‘याई रे याई रे’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। उन्होंने बेहद खूबसूरत फ्रॉक पहनकर वही पुराना रंगीला वाला जादू फिर से जिंदा कर दिया है। आशा भोसले की आवाज में यह गाना आज भी लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देता है, और उर्मिला की एनर्जी ने इसे और भी खास बना दिया।
उर्मिला ने इस वीडियो के साथ एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा: “यह सिर्फ एक फिल्म नहीं थी… यह एक एहसास था, और अब भी है। इसमें गहरे आनंद, आशा, सपने, महत्वाकांक्षा, सुंदरता और सबसे बढ़कर, जीवन का एक भव्य सेलिब्रेशन है। हर सीन एक पल में बचपन जैसी मुस्कान लाता है। हर गाना सिर्फ संगीत नहीं, बल्कि एक उत्सव है।”
फिल्म ‘रंगीला’ 8 सितंबर 1995 को रिलीज हुई थी और इसने बॉलीवुड में कई मायनों में नया ट्रेंड सेट किया था। यह फिल्म राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी थी और इसमें उर्मिला के साथ आमिर खान और जैकी श्रॉफ ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं।
उर्मिला के इस डांस वीडियो को देख फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “28 साल बाद भी वही एनर्जी, वही एक्सप्रेशन!” जबकि दूसरे ने कहा, “आप अब भी उतनी ही रंगीली लगती हैं।”
उर्मिला का यह वीडियो न सिर्फ उनकी फैन फॉलोइंग को खुशी दे रहा है, बल्कि 90s की यादें भी ताजा कर रहा है।

More From Author

पटना साहिब गुरुद्वारा को मिली बम धमाके की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

पूर्व मध्य रेलवे ने डीडीयू व धनबाद मंडल के स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव बढ़ाया, त्योहारों पर यात्रियों को मिलेगा लाभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:03 pm, Aug 9, 2026
temperature icon 32°C
Patchy rain nearby
Humidity: 61 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 14 mph
Clouds: 87%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:20 am
Sunset: 6:30 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0.01 mm 8% 8 mph 66% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0.01 mm 13% 8 mph 72% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0.17 mm 23% 13 mph 67% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0.15 mm 18% 17 mph 64% 1003 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
28°/30°°C 0.57 mm 32% 13 mph 74% 1001 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 9% 10 mph 69% 999 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 10% 8 mph 72% 1001 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 16% 8 mph 74% 1002 mb 0 cm