समस्तीपुर, 10 सितम्बर (राजेश झा) समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत पिरामल फाऊंडेशन से गांधी मेडिकल फेलो एवं राज्य स्तरीय टीम के द्वारा भ्रमण किया गया। खानपुर दक्षिणी पंचायत के उदयपुर कॉलोनी में आंगनबाड़ी केंद्र 162 पर ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस का अवलोकन किया गया एवं सभी गांधी मेडिकल फेलो द्वारा दिए जा रहे विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी लिए।

इस मौके पर एएनएम सरिता कुमारी, आशा फैसिलिटेटर शर्मिला भारती, आशा राजकुमारी देवी एवं आंगनबाड़ी सेविका ममता कुमारी द्वारा दिए जा रहे हैं विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाएं यथा मातृत्व स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, किशोरी स्वास्थ्य, परिवार नियोजन सेवाएं एवं पोषण सेवाएं के बारे में विस्तारपूर्वक सभी को अवगत कराया गया। इसके बाद आयुष्मान आरोग्य मंदिर खानपुर का भ्रमण टीम के द्वारा किया गया जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमन एवं सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी राजेंद्र वर्मा द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर खानपुर द्वारा दिए जा रहे विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तारपूर्वक सभी को अवगत कारये। स्वास्थ्य जांच सेवाएं, ओपीडी सेवाएं, डिजिटल हेल्थ टुल के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं एवं ट्रैकिंग, पैथोलॉजिकल जांच सेवा, परिवार नियोजन सेवा, सलाह एवं परामर्श, राज्य स्तरीय एवं विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया एवं सभी गांधी मेडिकल फेलो टीम इन सभी जानकारी से अवगत हुए एवं प्रसन्नता व्यक्त किये। इस मौके पर खानपुर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राकेश रंजन एवं पीरामल फाउंडेशन समस्तीपुर जिलास्तरीय टीम मौजूद थे।

