गोपालगंज, 10 सितम्बर (उषा मिश्रा) शहर के मिंज स्टेडियम में बुधवार को अयोजिय युवा शंखनाद समारोह कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सबसे युवा सांसद तेजस्वी सूर्या ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एनडीए देश को व्यवस्थित करने में लगी है। जबकि अन्य दल सत्ता के लिए लालायित है। एनडीए बिहार की सूरत बदल रही है। आज देश में आर्थिक शक्ति के रूप में बिहार उठ रहा है। वही कर्नाटका में तीन साल पुरानी कांग्रेस की सरकार ने राज्य की स्थिति बद्द से बदतर कर दी है। बिहार की दशा बदलने में हमारी 14 करोड़ युवा शक्ति की ताकत लगी है।

युवाओं से एनडीए के समर्थन में युद्धस्तर पर काम करने का आह्वान किया। बता दें कि भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सूर्या बुधवार को शहर के मिंज स्टेडियम में अयोजित बिहार का पहला भाजपा युवा शंखनाद सम्मेलन का उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे। इस सम्मेलन का उद्देश्य पूरे बिहार में युवाओं को एनडीए के पक्ष में जागरूक करना है। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव युवाओं के लिए बेहद अहम है। “पिछले एक दशक से बिहार में जिस तरह का विकास हो रहा है, उसे आगे बढ़ाने के लिए मौजूदा सरकार का सत्ता में लौटना जरूरी है। एनडीए सरकार ने 20 लाख युवाओं को रोजगार देने की घोषणा की थी। लेकिन अभी तक 50 लाख से ऊपर युवाओं को रोजगार दिया जा चुका है। अगले पांच साल में हम एक करोड़ का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव पर निशाना हुए सूर्या ने कहा कि ये दोनों नेता जनता को गुमराह कर रहे हैं। “ये लोग युवाओं के भविष्य के लिए नहीं बल्कि अपने भविष्य के लिए राजनीति कर रहे हैं। गैरकानूनी तरीकों से लूटी हुई संपत्ति को बचाने के लिए ही सत्ता में आना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया.बिहार में गरीबी और पिछड़ापन राजद शासनकाल की देन है। लालू प्रसाद यादव ने नौकरी देने के लिए रिश्तेदारों तक से जमीन लिखवा ली। जिस आरोप में जेल भी गए और जांच भी चल रही है। सूर्या ने तेजस्वी यादव की ‘माई-बहन योजना’ पर भी उन्होंने कटाक्ष किया। सूर्या ने कहा कि यह योजना पूरी तरह से फर्जीवाड़ा है. “जब वे सत्ता में थे, तब जनता के लिए कोई काम नहीं किया। अब फर्जी योजनाओं के नाम पर फॉर्म भरवाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। मेरी सलाह है कि लोग इससे बचकर रहें। उन्होंने कहा बिहार में गरीबी और पिछड़ापन राजद शासनकाल की देन है। लालू और तेजस्वी यादव के गृह जिले में सबसे ज्यादे युवा रोजगार के लिए बाहर जाते हैं। गोपालगंज के युवा बिहार में सबसे अधिक ऊर्जावान होकर भी खाड़ी देश मे रोजगार के लिए जा रहे हैं। उन्होंने चार माह पूर्व तेजस्वी के पुत्र को लेकर निशाना साधा कि राजद उसका भी राज्याभिषेक हो चुका है। उन्होंने कहा कि अमित शाह बूथ स्तर के कार्यकर्ता से आज गृह मंत्री तक पहुंचे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को मौका देती जबकि राजद कांग्रेस परिवार को आगे बढ़ाने में परेशान रहती हैं। इस दौरान उन्होंने एनडीए के उप राष्ट्रपति उम्मीदवार की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए तेजस्वी सूर्या ने इसे एनडीए की बड़ी उपलब्धि बताया और विजयी उम्मीदवार को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में भाजपा के कई दिग्गज रहे मौजूद
युवा शंखनाद कार्यक्रम में बरौली विधायक रामप्रवेश राय, सदर विधायक कुसुम देवी, पूर्व विधायक मिथलेश तिवारी, जिलाध्यक्ष संदीप उर्फ मंटू गिरी,ऋतुराज कुमार, अनूप कुमार श्रीवास्तव,रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी,भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में गांव के कोने-कोने से कार्यकर्ता मिंज स्टेडियम पहुंचे थे।

