पूर्णिया, 11 सितंबर(राजेश कुमार झा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्णिया आगमन को लेकर पूरा एनडीए तैयारी में जुट गया है.पूरा एनडीए प्रधानमंत्री के पूर्णिया कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरा जोर शोर लगा दिए है. एनडीए को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री के जनसभा में 5 लाख से अधिक लोग पहुंचे.

उसी के हिसाब से तैयारी भी की जा रही है.लोगों के कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने से लेकर उनके बैठने तक का इंतजाम किया जा रहा है.गर्मी को देखते हुए पीने के लिए पानी की भी व्यवस्था की गई है.जनसभा में आने वाले सभी लोगों का विशेष ध्यान रखा गया है.बताते चलें कि जिले में अभी तक विगत कई प्रधानमंत्री के दर्जनों जनसभा हुई है एवं सभी जनसभाओं में काफी भीड़ देखी गई है.लेकिन सूत्रों की मानें तो पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी की जनसभा को सीमांचल की अब तक की सबसे बड़ी जनसभा कहा जाता है.लेकिन आगामी 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूर्णिया आगमन को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं ने जिस तरह की तैयारियां कर रहे है. उसे देख कर ऐसा लगता है कि इस बार सबसे बड़ी जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम दर्ज हो जाएगा.

