बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अलावरु का बड़ा बयान… मुख्यमंत्री चेहरा जनता तय करेगी, गठबंधन धर्म में त्याग जरूरी

पटना, 11 सितंबर (मोहम्मद जमशेद) राजधानी पटना में प्रेस वार्ता के दौरान बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अलावरु ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कई महत्वपूर्ण बयान दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री का चेहरा लेकर कोई भ्रम नहीं होना चाहिए, क्योंकि बिहार की जनता ही यह तय करेगी कि उनका नेता कौन होगा। अलावरु ने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में है और जनता का भरोसा ही असली चेहरा बनेगा।

सीट शेयरिंग पर उन्होंने बताया कि गठबंधन दलों के बीच बातचीत सकारात्मक ढंग से आगे बढ़ रही है। उनका कहना था कि हर बैठक में अधिक से अधिक सीटों पर सहमति बनाने का प्रयास किया जा रहा है और आने वाले दिनों में इसका नतीजा और स्पष्ट रूप में सामने आएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही सीट बंटवारे पर ठोस प्रगति दिखाई देगी। नए सहयोगियों के जुड़ने की संभावना पर अलावरु ने गठबंधन राजनीति की हकीकत को सामने रखा। उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी प्रदेश हो या देश, जब भी नए पार्टनर किसी गठबंधन से जुड़ते हैं, तब मौजूदा दलों को थोड़ी बहुत कुर्बानी देनी ही पड़ती है। यही गठबंधन का धर्म है और यही राजनीति की सच्चाई भी है। हाल ही में पटना में हुए लाठीचार्ज को लेकर उन्होंने नीतीश सरकार और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। अलावरु ने कहा कि “यह सरकार वोट चोरी की सरकार है, इसलिए जनता पर लाठीचार्ज करती है।” उन्होंने आरोप लगाया कि आम लोगों के बजाय बड़े-बड़े उद्योगपतियों और माफियाओं के हित साधे जा रहे हैं। अडानी को सस्ते दामों पर जमीन देने का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार जनता की भलाई के बजाय कॉरपोरेट घरानों की सेवा में लगी है। तेजस्वी यादव की ‘मां-बहन योजना’ पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए अलावरु ने कहा कि अगर जनता की भलाई करना अपराध है तो उस पर केस दर्ज कर लेना चाहिए। उन्होंने साफ किया कि इंडिया गठबंधन जनता के मुद्दों से पीछे हटने वाला नहीं है और कल्याणकारी योजनाएं उनका एजेंडा बनी रहेंगी। वहीं, मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले सरकार बन जाने दीजिए, उसके बाद इस पर निर्णय होगा। इससे संकेत साफ है कि कांग्रेस और सहयोगी दल इस वक्त सत्ता हासिल करने पर फोकस कर रहे हैं, न कि पोस्ट की बंटवारी पर।

More From Author

बिहार में बदला मौसम का मिजाज: 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, गंगा का बढ़ता जलस्तर बना चिंता का कारण

उपराष्ट्रपति चुनाव पर बोले तेजस्वी यादव – एनडीए उम्मीदवार को दी बधाई, कहा निष्पक्ष रहकर करें काम और संविधान की रक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:12 am, Nov 5, 2026
temperature icon 22°C
Smoky haze
Humidity: 65 %
Pressure: 1017 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 6 mph
Clouds: 0%
Visibility: 6.2 km
Sunrise: 6:00 am
Sunset: 5:05 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 am
temperature icon
24°/27°°C 0 mm 5% 5 mph 57% 1017 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 1% 5 mph 42% 1015 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
26°/29°°C 0 mm 2% 6 mph 44% 1013 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
23°/24°°C 0 mm 3% 6 mph 56% 1014 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
21°/22°°C 0 mm 4% 5 mph 61% 1015 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
19°/20°°C 0 mm 4% 6 mph 64% 1014 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
18°/19°°C 0 mm 5% 5 mph 66% 1014 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
18°/23°°C 0 mm 4% 4 mph 64% 1017 mb 0 cm