उपराष्ट्रपति चुनाव पर बोले तेजस्वी यादव – एनडीए उम्मीदवार को दी बधाई, कहा निष्पक्ष रहकर करें काम और संविधान की रक्षा

पटना, 11 सितंबर (मोहम्मद जमशेद) मंगलवार को उप राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की जिसमें कहा जा रहा है कि विपक्ष के सांसदों ने भी उन्हें अपना समर्थन दिया है। मामले को लेकर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि एनडीए उम्मीदवार ने जीत हासिल की है तो मैं उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूं।

मैं उनसे गुजारिश करूंगा कि अब अपने कार्यकाल के दौरान निष्पक्ष हो कर काम करें और संविधान की रक्षा करें और बुक ऑफ़ लॉ के हिसाब से पार्लियामेंट चले। वहीं क्रॉस वोटिंग को लेकर उन्होंने कहा कि हमारे सभी 9 सांसदों ने एकजुट हो कर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को वोट किया है। अब यह पार्लियामेंट के नेताओं का विषय है। इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने राजद के द्वारा माई बहिन मान योजना का फॉर्म भरवाए जाने पर FIR की बात सत्ता पक्ष की तरफ से कहे जाने पर पलटवार करते हुए कहा कि ये लोग जानते हैं कि तेजस्वी जो कहेगा वह करेगा इसलिए घबराए हुए हैं। इन लोगों को जो करना है करें, हम डरने वाले नहीं हैं। यह कोई पहली बार थोड़े हो रहा है। जब डीएनए के लिए बाल और नाख़ून दिल्ली भेजा जा रहा था वह व्यक्तिगत चीज नहीं था। अभी हम जो फॉर्म भरवा रहे हैं वह डीएनए से बढ़ कर है क्या? हमारे बहादुर कार्यकर्ता घर घर जा कर फॉर्म भरवा रहे हैं और हमारी सरकार बनते ही हम अपनी इस योजना को लागू करेंगे। अगर हमारे द्वारा फॉर्म भरवाना गैरकानूनी है तो वे बताएं कि हमने किस कानून का उल्लंघन किया। हम अपने बहादुर कार्यकर्ताओं से कहेंगे कि और भी अधिक लोगों के बीच जाएँ और अधिक से अधिक फॉर्म भरवाएं।

More From Author

बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अलावरु का बड़ा बयान… मुख्यमंत्री चेहरा जनता तय करेगी, गठबंधन धर्म में त्याग जरूरी

पीएम मोदी को याद कर रहे हैं लालू यादव… पूछ रहे हैं बिहार कब आओगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:20 pm, Aug 21, 2026
temperature icon 32°C
Smoky haze
Humidity: 60 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 100%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:25 am
Sunset: 6:19 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 15% 5 mph 65% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 16% 3 mph 67% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 11% 4 mph 63% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/35°°C 0.11 mm 17% 4 mph 53% 1002 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0 mm 11% 6 mph 50% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0 mm 7% 4 mph 49% 998 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0.02 mm 16% 5 mph 62% 999 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 15% 4 mph 65% 1001 mb 0 cm